भारत-श्रीलंका टी20: धर्मशाला मैदान में खामोश रहा हिटमैन का बल्ला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 फरवरी 2022। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में श्रीलंका टीम के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा है। दो मुकाबलों में रोहित छह रन बना सके। रविवार को धर्मशाला में खेले गए भारत-श्रीलंका टी-20 मुकाबले में भी रोहित शर्मा ने निराश किया। इस दौरान रोहित शर्मा को एक जीवनदान भी मिला, लेकिन वे इस मौके को भुना नहीं पाए। 9 गेंदों में मात्र पांच रन बनाकर रोहित आउट हो गए।  इससे पहले शनिवार को भी टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा एक ही रन बना पाए थे। वर्ष 2017 में एचपीसीए स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में रोहित शर्मा 13 गेंदों में मात्र दो रन ही बना पाए थे। इसके बाद करीब चार साल बाद श्रीलंका के खिलाफ एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में खेले गए टी-20 मुकाबले में भी रोहित शर्मा कुछ खास नहीं कर पाए। पहले मैच में रोहित शर्मा दो गेंदों में मात्र एक रन बनाकर ही आउट हो गए। वहीं तीसरे और सीरीज के अंतिम टी-20 मुकाबले में भी रोहित शर्मा का एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में श्रीलंका के खिलाफ बल्ला खामोश रहा और और 9 गेंदों में मात्र पांच रन ही बना सके।

Leave a Reply

Next Post

BAN vs AFG: राशिद खान का कमाल, ब्रेट ली और बोल्ट का रिकॉर्ड तोड़कर मचाया तहलका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 फरवरी 2022। बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. राशिद ने अपने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं. अफगानिस्तान के इस स्पिनर का यह 80वां वनडे […]

You May Like

पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश