कामजोंग जिले में असम राइफल्स के शिविर पर भीड़ का हमला, जवाब में दागे आंसू गैस के गोले

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 12 जनवरी 2025। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में शनिवार को एक बार फिर हिंसा की खबरें सामने आईं। मणिपुर के कामजोंग जिले में भीड़ ने असम राइफल्स के अस्थायी शिविर पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। उत्पीड़न और लकड़ियों के परिवहन पर प्रतिबंध से स्थानीय लोग नाराज थे।अधिकारियों ने बताया कि होंगबेई क्षेत्र में शिविर पर हमला करने वाले समूह के सदस्य बहुल जिले के कसोम खुल्लेन ब्लॉक के थे।

अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को असम राइफल्स ने कासोम खुल्लेन में घरों के निर्माण के लिए ले जाए रहे लकड़ियों से भरे वाहन को रोक दिया। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने असम राइफल्स के अस्थायी कैंप पर हमला कर उसे तबाह कर दिया। भीड़ इस इलाके से असम राइफल्स के अस्थायी शिविर को हटाने की मांग कर रही थी। भीड़ पर काबू पाने के लिए असम राइफल्स के जवानों ने हवा में फायरिंग की और आंसू गैस के गोले दागे।

जातीय हिंसा में अब तक मारे जा चुके 250 से ज्यादा लोग
मई, 2023 से राज्य में कुकी-जो और मैतेई समुदाय के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा में अब तक 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा पर नियंत्रण और शांति बहाली के लिए राज्य में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कंपनियां तैनात हैं। 

दो गांवों में अशांति के बाद कर्फ्यू
कांगपोकपी जिले के दो पड़ोसी गांवों में शनिवार को प्रशासन ने क्षेत्र में अशांति के बाद कर्फ्यू लगा दिया। जिला अधिकारी के आदेश में कहा कि कांगचुप गेलजांग उप-मंडल के अंतर्गत कोंसाखुल और लीलोन वैफेई गांवों में शांति भंग होने की आशंका है। अगले आदेश तक दोनों गांवों में और उसके आसपास लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि कुकी युवकों ने दूसरे गांव की नागा महिला पर हमला करने के चलते पिछले कुछ दिनों से दोनों गांवों के बीच तनाव चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

लेफ्टिनेंट जनरल एमके कटियार बोले- जंग का मैदान चाहे जो भी हो, जमीन पर ही होगा जीत-हार का फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 जनवरी 2025। पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम. के. कटियार ने कहा कि युद्ध चाहे किसी भी मैदान या क्षेत्र में हो, जीत-हार का फैसला जमीन पर ही होगा और रूस-यूक्रेन युद्ध ने इसे फिर साबित किया है। उन्होंने […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान