भारत-दक्षिण अफ्रीका बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों को नहीं मिलेगी एंट्री, सीएसए ने इस वजह से लिया फैसला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2021। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेले जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सेंचुरियन में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में दर्शकों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसका खुलासा एक रिपोर्ट के जरिेए हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रसार को देखते हुए टिकटों की बिक्री नहीं की है। बीते कुछ हफ्तों से दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन और कोविड-19 के मामलों में इजाफा हुआ है। 

कुछ प्रतिनिधियों को ही मिलेगी एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच के लिए कुछ प्रतिनिधियों को मैदान पर जाने की अनुमति मिलेगी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका में कोविड-19 प्रतिबंध के चलते दो हजार लोगों को एकत्रित होने की छूट दी गई है। जिसके चलते पहले खबर आई थी कि भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज के दौरान दो हजार दर्शकों को मैदान पर जाने की अनुमित मिलेगी। इसके बाद कहा गया कि अगर ओमिक्रॉन के मालमों में कभी आई तो दर्शकों की संख्य़ा में इजाफा किया जाएगा। 

दूसरे टेस्ट के भी नहीं बेचे गए टिकट

हालांकि, आयोजक इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि क्या अगले सप्ताह कोविड-19 संबंध में सरकारी नियमों में कोई बदलाव होता है। क्योंकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी टिकटों की बिक्री शुरू की ही। दूसरा टेस्ट मैच तीन जनवरी से जोहांसबर्ग के वांडर्स पर खेला जाएगा। क्योंकि वांडर्स स्टेडियम की तरफ से ट्वीट कर कहा गया कृपया ध्यान दें, दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच वांडर्स स्टेडियम में आगामी टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बिक्री के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Next Post

'ओमिक्रॉन' ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली के बाद केरल में भी चार नए मामले, देश में कुल 161 मरीज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 दिसंबर 2021। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। वहीं,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज चार और नए संक्रमितों के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक