देश की बेटियों ने रचा इतिहास, शूटिंग में महिला पिस्टल टीम ने जीता गोल्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 सितम्बर 2023। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मनु, ईशा और रिदम की टीम कुल 1759 अंक के साथ शीर्ष पर रही जिससे भारत मौजूदा खेलों में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। भारत का निशानेबाजी में यह दूसरा स्वर्ण पदक है। चीन की टीम ने 1756 अंक के साथ रजत पदक जीता जबकि दक्षिण कोरिया की टीम 1742 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। भारत ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में टीम स्पर्धा का रजत पदक भी जीता। आशी चौकसी, माणिनी कौशिक और सिफ्ट कौर सामरा की तिकड़ी क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही।

मेजबान चीन ने कुल 1773 अंक के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि दक्षिण कोरिया ने 1756 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। सिफ्ट और आशी क्रमश: दूसरे और छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में भी जगह बनाने में सफल रहीं जबकि माणिनी 18वें स्थान पर रहीं।। सिफ्ट ने 594 अंक बनाए जो क्वालीफाइंग में संयुक्त रूप से नया एशियाई रिकॉर्ड है। माणिनी फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहीं। सिफ्ट ने दो सीरीज में 100 अंक बनाए और उन्होंने नीलिंग तथा प्रोन पोजीशन के बाद 397 अंक जुटाए। सिफ्ट और आशी ने स्टैंडिंग में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष आठ मे रहकर व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई। माणिनी ने स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘मैं अपने साथियों के लिए और टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर खुश हूं। मैं इस समय केवल सकारात्मक चीजों पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।” उन्होंने कहा, ‘‘कम से कम मेरे पास दिखाने के लिए एक पदक है। मैं खाली हाथ नहीं लौट रही हूं इसलिए मैं खुश हूं। मैं अपने देश, अपने साथियों, अपने स्टाफ और हमारे साथ काम करने वाले सभी लोगों को लेकर खुश हूं।

महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में मनु ने क्वालीफिकेशन में कुल 590 अंक के साथ शीर्ष पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। ईशा 586 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में पहुंची। रिदम (583) ने भी सातवां स्थान हासिल किया लेकिन वह फाइनल में नहीं दिखेंगी क्योंकि एक देश के दो निशानेबाजों को ही फाइनल में खेलने की अनुमति है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-कनाडा विवाद पर अमेरिका ने फिर जताई चिंता, कहा- आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच हो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 27 सितम्बर 2023। अमेरिका ने कहा है कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में इस साल की शुरुआत में एक अलगाववादी सिख नेता की हत्या में भारत की संलिप्तता को लेकर उसके (कनाडा के) आरोपों की पूर्ण और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। विदेश विभाग के […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान