मुख्यमंत्री ने की मॉडल देवगुड़ी गामावाड़ा की सराहना : मुख्यमंत्री ने सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेंद्धार कार्याें का किया लोकार्पण

indiareporterlive
शेयर करे

प्रदेश की खुशहाली के लिए मांगा आर्शीवाद : समाज प्रमुखों के साथ किया भोजन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 31 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्राकृतिक खूबसूरती के बीच दंतेवाड़ा जिले के गामावाडा गांव की देवगुड़ी पहुंचे। उन्होंने देवगुड़ी परिसर के सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेंद्धार कार्याें का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने देवगुड़ी परिसर के अवलोकन के दौरान वहां देवगुड़ी के आसपास के पत्थरों पर परंपरागत रूप से की गई रंग-बिरंगे चित्रकारी की सराहना की। उन्होंने यहाँ पर आंगा देव की पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि बस्तर अंचल के ग्रामीणों की आस्था का बड़ा केंद्र देवगुडि़याँ हैं। 


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने देवगुड़ी के अवलोकन के बाद समाज प्रमुखों देवगुड़ी के गायता, पुजारी व सेवकों के साथ सादगीपूर्वक जमीन में बैठकर भोजन किया। इस मौके पर गामावाड़ा के महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने जिला प्रशासन के द्वारा गांव की खुशहाली के सतरंगी सूत्र में एनीमिया मुक्त गांव, मलेरिया मुक्त गांव, सुपोषित गांव, गन्दगी मुक्त गांव, सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण, शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव, शत-प्रतिशत् शिक्षित पंचायत, हर गांव की देवगुडि़यों का कायाकल्प आदि विषयों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए प्रस्तुति दी।

देवगुड़ी गामावाड़ा के समीप उपस्थित ग्रामीणों से वनोपज संग्रहण, धान खरीदी सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और उन्हें अन्य योजनाओं का भी लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो और सेल्फी भी ली। उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा जिले के 143 गाँव में 13 करोड़ 5 लाख की लागत से देवगुडि़यों का विकास किया जा रहा है। 

गामावाडा देवगुडी परिसर में मुख्यमंत्री श्री बघेल और विशिष्ट अतिथियों ने सल्फी पौधे का रोपण किए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व व जिला प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंड़ावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,विधायक श्रीमती देवती कर्मा, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार,कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी सुन्दरराज पी., कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान पातररास में सर्व छत्तीसगढि़या समाज एकता परिसर का भूमिपूजन किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 31 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान पातररास में सर्व छत्तीसगढि़या समाज एकता परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व व जिला प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोकसभा सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर