‘आज अघाड़ी है, लेकिन आगे…’, गठबंधन पर शरद पवार बोले- हमारी इच्छा है पर इच्छा से क्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 अप्रैल 2023। संसदीय राजनीति में 54 साल से सक्रिय शरद पवार ने महा विकास अघाड़ी (MVA)  गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कल महाराष्ट्र में अघाड़ी होगी या नहीं इसका नहीं पता। इसके बाद राजनीति गलियारे में चर्चा शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), शिवसेना (उद्धव गुट) और कांग्रेस के बीच वाले अघाड़ी गठबंधन के भविष्य पर संकट दिख रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने अमरावती में कहा कि  आज हम अघाड़ी का हिस्सा हैं। हमारी इच्छा है कि हम साथ में काम करें, पर इच्छा से क्या होता है। उन्होंने आगे कहा कि आगे विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। आगे अघाड़ी रहेगी या नहीं, इस पर चर्चा नहीं हुई है।

पवार ने अमरावती में पत्रकारों के सवाल के जवाब दे रहे थे। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या महा विकास अघाड़ी गंठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सीटों के बंटवारे से लेकर कई मुद्दे होते हैं। जिन पर अभी चर्चा नहीं हुई है। पार्टियों के अपन-अपने विषय हैं। ऐसे में अभी कैसे कह सकते हैं कि एमवीए पार्टियां 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगी या नहीं।

गौरतलब है, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को भी अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि वह महसूस करते हैं कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के तीनों घटकों शिवसेना, कांग्रेस, राकांपा को वर्ष 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए। हालांकि इस मुद्दे पर फैसला पार्टी और गठबंधन में शामिल घटकों के साथ बातचीत कर के ही लिया जाएगा। उद्धव ठाकरे नीत सरकार के आखिरी मंत्रिमंडल की बैठक में औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलने संबंधी फैसले के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि यह मुद्दा एमवीए के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में शामिल नहीं था और फैसला लिए जाने के बाद ही उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। 

बावनकुले ने किया वार

महाराष्ट्र में बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शरद पवार के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी को लेकर जनता के साथ ही उनके नेताओं को भी भ्रम है कि यह गठबंधन कहां तक जाएगा। बावनकुले ने कहा कि शरद पवार ने जो कुछ कहा है वह उनकी निजी राय है। पवार साहब को जल्द ही पता चल जाएगा कि जिनको उनके ही लोगों ने छोड़ दिया है क्या वे वास्तव में एमवीए का नेतृत्व कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बैकस्ट्रीट बॉयज 13 साल बाद 'डीएनए वर्ल्ड टूर' के साथ भारत में प्रस्तुति देंगे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। दुनियाभर को अपने ‘पॉप म्यूजिक’ की धुन पर नचाने वाले बैकस्ट्रीट बॉयज भारत में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। जी हैं, अब तक के सबसे  ज्यादा बिकने वाले बैंड्स में से एक, ‘बैकस्ट्रीट बॉयज’ ने हाल ही में अपने ‘डीएनएन […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां