सिक्किम भूस्खलन मामले में आया अपडेट; सेना के जवान का शव बरामद, पांच अन्य की तलाश जारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गंगटोक 09 जून 2025। सिक्किम भूस्खलन मामले में नया अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सेना के जवान का शव बरामद किया गया है। इस दौरान पांच अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में उत्तरी सिक्किम के चट्टेन में एक सैन्य शिविर में भूस्खलन के बाद लापता हुए छह लोगों में से एक सेना के जवान का शव सोमवार को मंगन जिले में बरामद किया गया।

मृतक की पहचान सैनुद्दीन पीके के रूप में हुई
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सैनुद्दीन पीके के रूप में हुई है। मंगन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोनम देचू भूटिया ने बताया कि अन्य लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

भूस्खलन में तीन सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी
एसपी ने बताया, ‘बचाव दल ने सेना के जवान सैनुद्दीन पीके का शव बरामद कर लिया है, जो एक सैन्य शिविर में 1 जून को हुए भूस्खलन के बाद लापता हुए छह कर्मियों में से एक थे। लापता लोगों के अलावा भूस्खलन में तीन सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।’

भूस्खलन की कई घटनाएं हुई थी
उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुई थी, जिससे सड़क और दूरसंचार संपर्क बाधित हुआ है। लाचेन, लाचुंग और चुंगथांग कस्बों में खराब मौसम के कारण कई दिनों तक करीब 2,000 पर्यटक फंसे रहे, जिन्हें इस हफ्ते की शुरुआत में बचाव अभियान के तहत सड़क और हवाई मार्ग से निकाला गया।

Leave a Reply

Next Post

नारंगी पोशाक में रश्मि देसाई का एथनिक लुक

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 10 जून 2025। अभिनेत्री रश्मि देसाई हमेशा से ही फैशन की दुनिया में अपनी मनमोहक खूबसूरती और आकर्षक स्वैग से आग लगाने के मामले में नंबर वन रही हैं। उनका आभामंडल वाकई सम्मोहित करने वाला है और यही वजह है कि चाहे […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग