पेरिस में आगजनी और पुलिस पर हमला; PSG के पहली बार चैंपियंस लीग का खिताब जीतने पर फैंस ने मचाया उत्पात

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पेरिस 01 जून 2025। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने यूएफा चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है। शनिवार देर रात खेले गए मुकाबले में पीएसजी ने इटैलियन क्लब इंटर मिलान को 5-0 से रौंद दिया। यह पीएसजी का पहला चैंपियंस लीग खिताब है और इसके बाद पेरिस में जश्न मनाने के लिए लोग सड़कों पर आ गए। पेरिस में जश्न मनाने को लेकर खूब बवाल हुआ और पुलिस को मामले को शांत कराना पड़ा। इसके कई वीडियोज भी सामने आए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस ने पुलिस पर हमला भी किया। गाड़ियों में भी आग लगाई और जमकर बवाल काटा। जर्मनी के म्यूनिख के एलियांज अरेना में खेले गए फाइनल में पीएसजी ने एकतरफा अंदाज में मैच जीता। टीम ने 12वें मिनट में अशरफ हकीमी के गोल से बढ़त बना ली थी। इसके बाद डेआईरी डूआय ने 20वें मिनट में गोल दाग पीएसजी को 2-0 से बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक पीएसजी 2-0 से आगे थी। इसके बाद 63वें मिनट में डेआईरी ने मैच में अपना दूसरा और पीएसजी का तीसरा गोल दागा। फिर ख्विचा क्वारातखेलिया ने 73वें मिनट और सेनी मयूलू ने 86वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 5-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद इंटर मिलान के लिए वापसी करना नामुमकिन था। इस तरह पीएसजी ने अपना पहला चैंपियंस लीग खिताब जीता।

इस जीत के बाद पेरिस में फैंस ने आपा खो दिया। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, फैंस ने जमकर बवाल किया। सड़कों पर आतिशबाजी की, सड़कों और गाड़ियों में आग लगाई गई। डेली मेल के मुताबिक, रात भर में पेरिस की पुलिस ने 131 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद रविवार को भी बवाल जारी रहा। पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी रही। कार जलाए गए। कुछ फैंस ने तो मास्क लगाकर आतिशबाजी की। इस आम जन जीवन प्रभावित रहा। पुलिस को मजबूरन आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। 

यह पहली बार नहीं है जब पीएस के प्रशंसक फ्रांस की राजधानी में उत्पात मचा रहे हैं। इस महीने की शुरुआत में पेरिस में आर्सेनल पर पीएसजी की जीत के बाद फैंस के एक समूह ने एक कार को आग लगा दी थी। बहरहाल इस घटना में कई लोगों को चोट भी आई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह अब तक पेरिस में सबसे बुरी घटना है। फ्रेंच आउटलेट ले पेरिसियेन के मुताबिक, तीन फैंस घायल हुए हैं, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पीएसजी का यह पहला खिताब है। सबसे ज्यादा बार चैंपियंस लीग खिताब जीतने का रिकॉर्ड रियल मैड्रिड के नाम है। उसने 15 बार खिताब जीता है। एसी मिलान सात खिताब के साथ दूसरे और बेयर्न म्यूनिख-लिवरपूल छह-छह खिताब के साथ तीसरे स्थान पर है।

Leave a Reply

Next Post

साउथ इंडिया के सुपरस्टार धनुष का नया अवतार दिखाएगी फिल्म तेरे इश्क़ में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 09 जून 2025। साउथ इंडिया के सुपरस्टार धनुष को एक बिल्कुल नए अवतार में देखा गया है। भारतीय वायुसेना की एक शानदार वर्दी पहने, छोटे बाल और स्टीली मूंछों के साथ। उनके पहले के मस्तमौला, कॉलेज बॉय वाले लुक के बिल्कुल विपरीत, यह […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए