करोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक रूप से होली पर्व नहीं मनाएं, होलिका दहन में गौकाष्ठ का उपयोग करें

indiareporterlive
शेयर करे

शांति समिति द्वारा की गई अपील  

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 19 मार्च 2021 करोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष सार्वजनिक रूप से होली पर्व नहीं मनाएं और पर्यावरण की दृष्टि से होलिका दहन के लिए गौकाष्ठ का उपयोग करें। यह अपील शांति समिति द्वारा की गई है।

अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. उईके की अध्यक्षता में आज शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मेें नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव एवं अध्यक्ष शेख नजरूद्दीन भी उपस्थित थे। बैठक में कोविड संक्रमण के कारण केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए होलिका दहन एवं होलिका पर्व मनाने का अनुरोध किया गया। पर्व के दौरान शहर के सभी चैक-चैराहों, धार्मिक स्थलों, सिम्स एवं जिला चिकित्सालय सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने, दो पहिया वाहनों में 3 सवारी चलने और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त कलेक्टर ने बताया कि कोविड संक्रमण एवं विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए फाग, नंगाड़ा, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे आदि प्रतिबंधित रहंेगे। होलिका दहन स्थलों पर साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था तथा होली पर्व के दिन तीन समय जल आपूर्ति के लिए नगर निगम का निर्देशित किया गया। नगर सेना को सिटी कोतवाली और पुलिस नियंत्रण कक्ष में फायरबिग्रेड तैनात करने और एसईसीएल को स्टाॅफ सहित सरकण्डा थाने में फायरबिग्रेड तैनात करने के निर्देश दिए गए, साथ ही इन स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात करने हेतु सिम्स एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया। अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सक स्टाॅफ एवं आवश्यक दवाईयों के समुचित प्रबंध रखे जाने के निर्देश दिए गए। शराब दुकाने निर्धारित समय पर बंद कराने तथा शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने एवं सतत् निगरानी हेतु आबकारी विभाग को निर्देश दिया गया है।

कोविड संक्रमण को देखते हुए समिति के सदस्यों ने विभिन्न सुझाव दिए। अंत में संक्रमण की रोकथाम हेतु केन्द्र सरकार, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का होली पर्व के दौरान पालन करने और नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल के निर्देशानुसार होलिका दहन हेतु हरे-भरे वृक्षों की कटाई न करने, जल संरक्षण हेतु सूखी होली खेलने, केमिकलयुक्त रंगों का उपयोग न करने एवं होली के साथ-साथ मुसलिम धर्म एवं ईसाइ धर्म के पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में आपसी भाई-चारा, हर्षोल्लास एवं सद्भावनापूर्वक मनाने की अपील की गई।

बैठक मंे एसडीएम देवेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार गुप्ता, अंशिका पाण्डेय, डीएसपी ट्रैफिक सत्येन्द्र पाण्डेय, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन राकेश जायसवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी, समिति के सदस्य अभयनारायण राय, प्रमोद नायक, अनुराग नथालियन, हबीब मेमन, ऋषि पाण्डेय एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, 'इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोज़गारी, महंगाई और मित्रों की कमाई'

शेयर करेअसम में आज पीएम मोदी और राहुल गांधी का कार्यक्रम इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मार्च 2021।  कोरोना महामारी की वजह से देश में आए आर्थिक संकट को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई और […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार