एप्पल ने भारत में खोला पहला रिटेल स्टोर , सीईओ टिम कुक ने पहले ग्राहक का किया वेलकम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2023। एप्पल गैजेट्स के प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। दुनिया की प्रमुख उपभोक्ता प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल का देश में पहला रिटेल स्टोर मंगलवार को चालू हो गया। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने ग्राहकों का स्वागत करते हुए स्टोर के दरवाजे खोले। अमेरिकी कंपनी ने करीब एक पखवाड़े पहले यहां बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स कारोबारी जिले के एक मॉल में अपना स्टोर खोलने की घोषणा की थी, जिसके बाद से एप्पल के चाहने वालों में जोरदार उत्साह था। करीब 100 से अधिक कर्मचारियों और अन्य लोगों के जोशीले नारों के बीच कुक स्टोर के अंदर से दरवाजे खोलकर बाहर निकले और मेहमानों का स्वागत किया। कंपनी इसके बाद बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली के साकेत में अपने दूसरे रिटेल स्टोर का शुभारंभ करेगी।  एपल  कंपनी भारत में 25 साल पूरे होने का जश्न मना रही है ऐसे में उनका पहला स्टोर ओपन होना प्रशंसकों के लिए गुड न्यूज है। वहीं अब एप्पल का दूसरा स्टोर मुंबई के बाद अब दिल्ली में खुलेगा। बता दें कि दूसरा एपल स्टोर 20 अप्रैल को साकेत में खुलेगा। एपल स्टोर के खुलने से अब कस्टमर्स को सीधे कंपनी के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का फायदा मिलेगा।

इससे पहले एप्पल ने कहा कि दोनों स्टोर को स्थानीय जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। ग्राहकों के लिए खोलने से एक दिन पहले 20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले मुंबई स्टोर को मीडिया के लिए खोला गया। खबरों के मुताबिक कुक अपनी भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। एक बयान के मुताबिक कुक ने कहा, भारत में बेहद सुंदर संस्कृति और एक अविश्वसनीय ऊर्जा है। हम इसके विस्तृत इतिहास, अपने ग्राहकों का समर्थन करने, स्थानीय समुदायों में निवेश करने और मानवता की सेवा करने वाले नवाचारों के साथ बेहतर भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं। कुक ने सोमवार शाम को स्टोर पर एप्पल के कर्मचारियों के साथ एक फोटो भी ट्वीट की। 

उन्होंने लिखा, ”हैलो, मुंबई! हम कल नए एप्पल बीकेसी में अपने ग्राहकों का स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (खुदरा कारोबार) डिएड्रे ओ’ब्रायन ने संवाददाताओं से कहा कि स्टोर में मौजूद 100 लोगों की मजबूत टीम 18 भारतीय भाषाओं में बात करने में सक्षम होगी। उन्होंने कहा कि कंपनी देश में 2,500 लोगों को रोजगार देती है और उसने अपने ऐप इकोसिस्टम के जरिए अप्रत्यक्ष रूप से 10 लाख नौकरियां सृजित करने में मदद की है। उन्होंने कहा कि स्टोर में महिला कर्मचारियों की संख्या करीब आधी है। भारत से वित्त वर्ष 2022-23 में एप्पल का निर्यात पांच अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने का अनुमान है। यह आंकड़ा भारत में बने फोन के कुल निर्यात का आधा है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर जिले में सेन समाज को चाहिए एक विधानसभा टिकट: त्रिलोक चंद्र श्रीवास

शेयर करेसंत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 18 अप्रैल 2023। सत्य अहिंसा करुणा और मानवता के संदेश देने वाले महान संत जिनके बारे में यह किवदंती है की उनके रूप में आंशिक रूप से भगवान विष्णु का अवतार हुआ था,ऐसे श्री श्री […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां