अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 मई 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को अमरनाथ यात्रा निर्बाध संपन्न कराने के लिए अत्यधिक सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकार तीर्थयात्रियों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार रात यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह बात कही। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारी की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था और तैयारियों का आकलन किया। अत्यंत सतर्कता बनाए रखने और पवित्र यात्रा को निर्बाध रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए।”

शाह ने कहा कि केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। वार्षिक अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त को समाप्त होगी। अधिकारियों ने बताया कि शाह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार शाम यहां पहुंचे थे। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद शाह का केंद्र शासित प्रदेश का यह पहला दौरा है। गृह मंत्री आज यानी शुक्रवार को पुंछ का दौरा करेंगे और पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मिलेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह पुंछ जिले में धार्मिक स्थलों का भी दौरा करेंगे और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के कर्मियों से मिलेंगे।

पुंछ में सात से 10 मई तक सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी गोलाबारी एवं ड्रोन हमलों में कुल 28 लोगों की जान चली गई थी। उनमें सबसे अधिक 14 आम नागरिक थे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 581 कंपनी तैनात किए जाने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि 424 कंपनियां केंद्र शासित प्रदेश में भेजी जा रही हैं और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू-कश्मीर पहुंचीं करीब 80 कंपनी समेत शेष कंपनी को तीर्थयात्रा मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

एमएसपी के नाम पर किसानों को धोखा दे रही मोदी सरकार, रणदीप सिंह सुरजेवाला का हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2025। कांग्रेस ने धान और दालों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि करने की मोदी सरकार की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि किसानों के साथ धोखा किया गया। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं