पीएम मोदी और शेख हसीना के बीच वर्चुअल समिट, 55 साल बाद चिल्हाटी-हल्दीबाड़ी रेल लिंक शुरू

indiareporterlive
शेयर करे

भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय वार्ता

पीएम मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने हल्दीबाड़ी रेल मार्ग का किया उद्घाटन

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2020। भारत और बांग्लादेश के बीच आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए द्विपक्षीय वार्ता हो रही है। कोरोना काल में इस बार वर्चुअली तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना के बीच बातचीत हो रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में 9 समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। साथ ही दोनों नेता पुराने रेल मार्ग चिलाहाटी- हल्दीबाड़ी रेल मार्ग को 55 साल बाद फिर से खोले जाने के गवाह बने। दोनों ने दोबारा इस रेल मार्ग का उद्घाटन किया। बता दें कि 1965 के युद्ध के दौरान इस मार्ग को बंद कर दिया गया था।

भारत और बांग्लादेश के बीच लगातार उच्च स्तर पर संपर्क बनाए हुए हैं। इसी के तहत साल 2019 के अक्टूबर महीने में बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने भारत का आधिकारिक दौरा किया था तो वहीं पीएम मोदी ने मार्च 2020 में मुजीब बोर्षो (वर्ष) के ऐतिहासिक मौके पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया था। दोनों देश के नेता कोरोना महामारी के दौर में लगातार संपर्क बनाए रखे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि-विजय दिवस के तुरंत बाद आज की हमारी मुलाकात विशेष महत्व रखती है। एंटी-लिबरेशन ताकतों पर बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत को आपके साथ विजय दिवस के रूप में मनाना हमारे लिए गर्व की बात है। मोदी ने कहा कि कोरोना काल में भारत-बांग्लादेश का अच्छा सहयोग रहा है, वैक्सीन के काम में भी दोनों का सहयोग बना रहेगा। पीएम मोदी बोले कि दोनों देश कनेक्टविटी पर जोर दे रहे हैं, जो हमारी दोस्ती को दिखाता है। भारत हमेशा बंग बंधु का सम्मान करता है। अगले वर्ष बांग्लादेश यात्रा के निमंत्रण के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं।

इधर, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी से कहा आपकी सरकार ने जिस तरह से कोविड-19 का मुकाबला किया है, उसके लिए मैं आपकी सराहना करती हूं। साथ ही मैं उन 30 लाख शहीदों को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने अपना जीवन लगा दिया। मैं 1971 की लड़ाई में शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के सदस्यों को श्रद्धांजलि देता हूं। मैं भारत सरकार और भारत के लोगों का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारी मुक्ति के लिए पूरे दिल से समर्थन दिया।

Leave a Reply

Next Post

राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर जनसंपर्क विभाग ने लगाई फोटो प्रदर्शनी विधायक विनय भगत ने किया फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ

शेयर करेकलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में नागरिकों को दी जा रही है विभागीय योजनाओं की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा लोगों को मास्क एवं सेनिटाईजर का भी किया गया वितरण इंडिया रिपोर्टर लाइव जशपुरनगर 17 दिसम्बर 2020। राज्य सरकार […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस