टमाटर और अदरक के बाद अब लहसुन की कीमतों ने जड़ा दोहरा शतक, मटर 130 के पार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लुधियाना 15 जुलाई 2023। उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात ने विभिन्न राज्यों में पूरी तरह से कहर बरपाया हुआ है। विशेषकर हिमाचल राज्य में आई बाढ़ के कारण कई सड़कें पानी में बह गई हैं। ऐसे में हिमाचल और पंजाब की दर्जनों मुख्य सड़कों का संपर्क आपस में कट जाने के चलते अधिकतर सब्जियों विशेषकर टमाटर और आचारी आम की कीमतों को भारी आग लगी हुई है।

ट्रेड से जुड़े कारोबारियों के मुताबिक टमाटर और अदरक के बाद अब जहां लहसुन की कीमतों में भी दोहरा शतक जड़ते हुए आम जनता को महंगाई की भट्टी में झोंक दिया है, वहीं मटर की कीमतें भी डेढ़ सौ प्रति किलो के आंकड़े को छूने लगी है जिसके कारण मध्यवर्गीय परिवारों के रसोई घरों का बजट बुरी तरह से तहस-नहस हो गया है। लुधियाना सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल में आई बाढ़ के कारण सब्जियों की पैदावार बड़े पैमाने पर प्रभावित हो जाए क्योंकि खेतों में बरसाती पानी ने खूब तबाही मचाई है जिसके कारण लगभग पक कर तैयार हुई सब्जियां खेतों में ही सड़ पर खराब हो गई है जिसका सीधा असर महानगर की होलसेल सब्जी मंडी में सब्जियों की आई भारी किल्लत के रूप में देखने को मिल रहा है।

महंगाई के कारण आम का आचार डालना हुआ मुश्किल
सुरिंदर कौर, पाली कौर, मनजीत कौर, जसविंदर कौर, बच्चन कौर और मनप्रीत कौर आदि ने कहा कि आग उगलती महंगाई के कारण घरों में आम का आचार डालना भी मुश्किल हो गया है। सब्जी मंडी में राम अकेला आचारी आम 70 से 80 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जबकि आचारी आम महंगा होने के कारण अभी तक गली मोहल्ला तक नहीं पहुंचा है। अगर कोई रेहड़ी वाला आम लेकर पहुंच रहा है तो वह 120 से 150 रुपए प्रति किलो तक दाम बता रहा है जिसे खरीदना आम जनता की पहुंच से दूर की बात है।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर पर यूरोपीय संसद ने चर्चा की, लेकिन प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला : राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जुलाई 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूरोपीय संघ की संसद में भारत के आंतरिक मामले मणिपुर पर चर्चा हुई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने ट्वीट […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक