देश में बदलाव की लहर, मोदी सरकार के पास अब गिने-चुने दिन : सचिन पायलट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 मई 2024। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रविवार को दावा किया कि देशभर में बदलाव की लहर है और नरेन्द्र मोदी सरकार के अब गिने-चुने दिन रह गए हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों के खातिर प्रचार करते हुए उन्होंने दावा किया कि देश में पहले चार चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि ‘इंडिया’ और कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कहीं आगे हैं।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने करनाल, महेंद्रगढ़ और सिरसा लोकसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया, जहां से क्रमश: कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा, राव दान सिंह और कुमारी सैलजा चुनाव लड़ रहे हैं। पायलट ने कहा, ‘‘पूरे देश में बदलाव की लहर है और भाजपा के दिन अब गिनती के रह गए हैं।” उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में अपने वादे पूरे नहीं किए और वह बेरोजगारी, महंगाई व किसानों की स्थिति सुधारने में विफल रही।

Leave a Reply

Next Post

ब्लू ओरिजिन कैप्सूल से छह लोगों ने की अंतरिक्ष की सैर, गोपी थोटाकुरा बने पहले भारतीय पर्यटक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 20 मई 2024। भारतीय मूल के पायलट गोपी थोटाकुरा समेत छह लोगों ने रविवार को अंतरिक्ष की सैर की है। इनमें अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुने गए 90 वर्षीय एड ड्विट भी शामिल थे, जिन्होंने आखिरकार 60 साल बाद […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं