श्रीनगर ग्रेनेड हमला: अब तक दो नागरिकों की मौत, 23 लोग जख्मी, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिले प्राथमिक सुराग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर 07 मार्च 2022। शहर के अमीराकदल इलाके के संडे बाजार में रविवार शाम को आतंकियों के ग्रेनेड हमले में अब तक दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 23 जख्मी है। इनमें एक पुलिसकर्मी और 17 महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस को आतंकियों के बारे में सीसीटीवी से प्राथमिक जानकारी मिली है। 

आतंकियों ने अमीराकदल इलाके में तैनात सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका

पुलिस ने बताया कि शाम के वक्त आतंकियों ने अमीराकदल इलाके में तैनात सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा और उससे निकले छर्रे आसपास से गुजर रहे लोगों को जा लगे। विस्फोट होते ही भगदड़ मच गई। इस बीच आतंकी मौके से भाग निकले। पूरे इलाके में घायलों की चीख पुकार सुनाई देती रही।

तत्काल पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू किया 

इस बीच सूचना मिलते ही सीआरपीएफ, सेना व पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तत्काल पूरे इलाके को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। सभी आने जाने वाले रास्ते सील कर दिए गए। इस बीच पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

एक पुलिसकर्मी जॉन मोहम्मद समेत अन्य लोगों को भी छर्रे

आईजी विजय कुमार ने बताया कि शाम 4.20 बजे अमीराकदल पुल पर स्थित मार्केट में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया। इसमें नौहट्टा इलाके के मोहम्मद असलाम मकदूमी (55) समेत की मौत हो गई। दूसरे की मौत सोमवार को हुई है। एक पुलिसकर्मी जॉन मोहम्मद समेत 34 लोगों को छर्रे लगे हैं।

आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगालना शुरू किया। इसके जरिये आतंकियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आतंकियों का सुराग मिल सकता है। उनके भागने की दिशा में संभावित ठिकानों को खंगाला जा रहा है। आईजी ने बताया कि फुटेज से कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही ग्रेनेड मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से 35 मिनट तक बात, भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयासों के लिए दिया धन्यवाद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 मार्च 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की। बताया गया है कि दोनों के बीच फोन पर करीब 35 मिनट बात चली। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सही सलामत निकालने […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर