अर्पिता के घरों में मिला नोटों का ‘पहाड़’, पर मां रहती है जर्जर पुश्तैनी मकान में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 30 जुलाई 2022। पश्चिम बंगाल के चर्चित एसएससी घोटाले में गिरफ्तार अर्पिता मुखर्जी के घरों से जहां नोटों का पहाड़ मिला है, वहीं उनकी मां मिनौती मुखर्जी अब भी बदहाली के बीच 50 साल पुराने पुश्तैनी मकान में रह रही है।  मिनौती मुखर्जी उत्तर 24 परगना जिले में उनके पुश्तैनी घर में रहती हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मिनाती को यह भी पता नहीं है, उनकी बेटी सुर्खियों में क्यों है? उन्होंने कहा कि अर्पिता पिछले हफ्ते यहां आई थी। वह यहां कभी भी ज्यादा वक्त तक नहीं रही। मिनौती ज्यादातर अपने घर में ही अकेली रहती हैं। यह मकान 50 साल पहले बना था।

मां के लिए दो नौकरों की व्यवस्था
मिनौती मुखर्जी अक्सर बीमार रहती हैं, अर्पिता उनसे मिलने उनके घर आती रहती है। मिनौती मुखर्जी के पड़ोसियों का कहना है कि अर्पिता ने मां की देखभाल व मदद के दिए नौकर लगा रखे हैं। कोर्ट द्वारा अर्पिता को 3 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा गया है। उससे लगातार पूछताछ हो रही है कि उसके फ्लैटों से जब्त राशि आखिरकार किसकी है? 

मेरी बात मानती तो शादी कर देती : मिनौती
मिनाती मुखर्जी ने कहा कि यदि अर्पिता ने मेरी बात मानी होती तो मैं उसकी शादी कर देती। उसके पापा सरकारी नौकरी में थे, इसलिए उसे वह नौकरी मिल सकती थी। उसने पैतृक घर बहुत पहले ही छोड़ दिया था। वह बांग्ला फिल्मों और टेलीविजन शो में काम करना चाहती थी। अर्पिता की गिरफ्तारी को लेकर मिनौती ने कहा कि मुझे समाचारों से पता चला। मुझे करोड़ों रुपये या नोटों के पहाड़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

पार्थ चटर्जी की करीबी है अर्पिता
बता दें, अर्पिता मुखर्जी बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी है। चटर्जी को सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में मंत्री पद से हटा दिया है। इससे पहले वे ममता बनर्जी के खास सिपहसालारों में से एक थे। 

Leave a Reply

Next Post

जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड है बाहुबली विधायक रमाकांत, पुलिस की विवेचना में सामने आया नाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आजमगढ़ 23 जुलाई 2022। यूपी के आजमगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। माहुल जहरीली शराब कांड के मास्टर माइंड तक पुलिस पहुंच चुकी है। भांजा रंगेज नहीं बल्कि मामा बाहुबली विधायक रमाकांत यादव ही इसका मास्टरमाइंड है। पुलिस की विवेचना में इसकी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं