IPL 2022: इरफान पठान ने संजू सैमसन की कप्तानी पर उठाए सवाल, पूछा- ट्रेंट बोल्ट ने क्यों नहीं डाला चौथा ओवर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 मई 2022। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन की कप्तानी से खुश नजर नहीं आए। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की।  राजस्थान ने जोस बटलर की 67 रन की तूफानी पारी के बावजूद 20 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाये, जबकि मुम्बई ने सूर्यकुमार यादव 51, तिलक वर्मा 35, ईशान किशन 29 और टीम डेविड नाबाद 20 की उपयोगी पारियों से 19.2 ओवर में पांच  विकेट पर 161 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मुम्बई को इस जीत से टूर्नामेंट में पहली बार दो अंक मिले। मुंबई बनाम राजस्थान मैच के दौरान पठान ने सैमसन के फैसले पर सवाल उठाया और आईपीएल के पूर्व स्टार ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि आरआर कप्तान के पास तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी थे। पठान ने अपने ट्वीट में कहा, “अभी भी डेरिल मिशेल को 7वां ओवर फेंकने के पीछे के तर्क को समझने की कोशिश कर रहे। ट्रेंट बोल्ट ने अपना 4 ओवर का कोटा पूरा नहीं किया।

डेरिल मिशेल को एकमात्र ओवर देना राजस्थान के लिए काफी महंगा साबित हुआ। क्योंकि मुंबई ने उनके ओवर में 20 रन बटोरे। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन को आउट किया। इस मैच में उन्होंने सिर्फ तीन ओवर किए। बोल्ट ने 3 ओवर में 26 रन देते हुए एक विकेट झटका। 

सूर्य ने 39 गेंदों पर 51 रन की मैच विजयी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि तिलक ने 30 गेंदों पर 35 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। मुम्बई को अंतिम ओवर में जीत के लिए चार रन चाहिए थे। कीरोन पोलार्ड 14 गेंदों में 10 रन बनाकर आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कैच आउट हुए। कुलदीप सेन ने पोलार्ड का विकेट लिया। डेनियल सैम्स ने आने के साथ ही जोरदार छक्का मारा और मुंबई के खेमे में ख़ुशी की लहर दौड़ा दी। टिम डेविड नौ गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। 

Leave a Reply

Next Post

ओटीटी प्लेटफार्म एम2एम स्टूडियो लॉन्च

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 मई 2022। बालाजी मीडिया फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा मुम्बई के जीत स्टुडियो में ओटीटी प्लेटफार्म एम2एम स्टूडियो लांच किया गया और इसकी पहली प्रस्तुति वेब सीरीज “ईन्स एंड यंग्स”  का टीज़र भी लॉन्च किया गया। यहां उपस्थित सभी लोगों ने इस टीज़र […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां