कोरोना से निपटने के लिए शिवराज ने मंत्रियों को मैदान में उतारा, सभी को दिए अलग-अलग जिलों के प्रभार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 12 अप्रैल 2021 । एमपी में कोरोना के कहर बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक आपत बैठक बुलाई थी। कोरोना से निपटने के लिए उन्होंने इस मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मंत्रियों की फौज को अब जिलों में उतारने का निर्णय लिया गया है। सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार दिया गया है। वह अब जिलों में जाकर वहां से कोरोना नियंत्रण के लिए काम करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने इससे अपने दो मंत्रियों को दूर रखा है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को किसी जिले का प्रभार नहीं दिया गया है। वह अभी राज्य से बाहर हैं। इसके साथ ही परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत खुद ही अस्वस्थ हैं, उन्हें भी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। जिन मंत्रियों को यह जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें तत्काल काम में जुटने के लिए कहा गया है। सभी मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभार कोरोना की वजह से दिया गया है।

सभी प्रभारी मंत्री जिलों में जाकर कोरोना नियंत्रण के लिए काम करेंगे। वहां कोरोना नियंत्रण संबंधी व्यवस्था, संसाधन, समन्वय और बैठक आदि की जिम्मेदारी होगी। प्रभारी मंत्री ही जिले में कोविड केयर सेंटर बनाने की रूपरेखा तैयार करेंगे। साथ ही ऑक्सीजन, बेड बढ़ाने, दवा आपूर्ति और अन्य व्यवस्थाओं को देखेंगे।

मंत्रियों को दिए गए प्रभार के जिले

  • गोपाल भार्गव के पास सागर, नरसिंहपुर
  • तुलसी सिलावट के पास इंदौर
  • कुंवर विजय शाह के पास खंडवा, बुरहानपुर
  • जगदीश देवड़ा के पास मंदसौर, रतलाम
  • बिसाहूलाल सिंह के पास अनूपपुर, शहडोल और सीधी
  • यशोधरा राजे सिंधिया के पास शिवपुरी, दतिया
  • भूपेंद्र सिंह के पास दमोह
  • मीना सिंह के पास उमरिया, मंडला और डिंडोरी
  • कमल पटेल के पास हरदा, बैतूल और होशंगाबाद
  • बृजेंद्र प्रताप सिंह के पास पन्ना, कटनी और छतरपुर
  • विश्वास सारंग के पास भोपाल, सीहोर
  • प्रभुराम चौधरी के पास रायसेन, विदिशा
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया के पास गुना, राजगढ़
  • प्रदुम्न सिंह तोमर के पास ग्वालियर
  • प्रेम सिंह पटेल के पास बड़वानी
  • ओमप्रकाश सकलेचा के पास नीमच
  • उषा ठाकुर के पास देवास
  • अरविंद सिंह भदौरिया के पास जबलपुर और छिंदवाड़ा
  • डॉ मोहन यादव के पास उज्जैन
  • हरदीप सिंह डंग के पास खरगोन, झाबुआ
  • राजवर्धन सिंह के पास धार, अलीराजपुर
  • भारत सिंह कुशवाह के पास मुरैना, श्योपुर
  • इंदर सिंह परमार के पास शाजापुर, आगर मालवा
  • रामखेलावन पटेल के पास रीवा, सतना और सिंगरौली
  • रामकिशोर कांवरे के पास बालाघाट, सिवनी
  • बृजेंद्र सिंह यादव के पास अशोकनगर
  • सुरेश धाकड़ के पास निवाड़ी, टीकमगढ़
  • ओपीएस भदौरिया के पास भिंड

Leave a Reply

Next Post

कोरोना का कहर: श्मशानों में शव जलाने की जगह नहीं, चार शहरों में बिगड़े हैं ज्यादा हालात

शेयर करेभोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 12 अप्रैल 2021। एमपी में रविवार को कोरोना के सारे रेकॉर्ड टूट गए हैं। पहली बार पूरे प्रदेश में 5939 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट भी 15 […]

You May Like

चेन्नई हत्याकांड: पति को मारकर शव के किए टुकड़े, सूटकेस में धड़ भर रेलवे स्टेशन पर फेंका; पत्नी-दोस्त गिरफ्तार....|....मणिपुर के कांगपोकपी में सुरक्षा स्वयंसेवक की गोली मारकर हत्या, नगा समुदाय में घटना को लेकर गुस्सा....|....राज्यसभा उपचुनाव: 'सभी को संतुष्ट नहीं किया जा सकता, सम्मान हमेशा रहेगा'; भुजबल की नाराजगी पर NCP का जवाब....|....‘अमित शाह के बुलावे पर नैतिकता खत्म हो जाती है’ सागरिका घोष पाला बदलने वाले बागी नेताओं पर बरसीं....|....'पहली नजर का प्यार बकवास है'; कंगना रनौत ने आधुनिक रिश्तों पर की बात; कहा- 'इंस्टाग्राम रील से तुलना न करें'....|....स्कूल, कॉलेजों में शुल्क वृद्धि तत्काल वापस ले सरकार - कांग्रेस....|....खाद संकट डबल इंजन सरकार निर्मित आपदा किसान विरोधी नीति....|....जून 2026 में बड़ा उलटफेर! डॉ. विनोद ओझा की भविष्यवाणी—मौसम, बाजार और वैश्विक राजनीति में मच सकती है हलचल....|....'एआई' बनेगा आपका निजी क्रिकेट कोच, कबुनी ने बदली ट्रेनिंग की पूरी परिभाषा....|....मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट