मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ विधायक खेलसाय सिंह और रामपुकार सिंह के निवास पहुंचकर की सौजन्य मुलाकात : जाना कुशलक्षेम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 26 दिसंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वरिष्ठ विधायकगणों खेलसाय सिंह और रामपुकार सिंह के राजधानी रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। भूपेश बघेल पहले वरिष्ठ विधायक और सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह के आनन्द नगर स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने श्री खेलसाय सिंह से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी उपस्थित थे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के विधायक कॉलोनी स्थित निवास पहंुचे, जहां उन्होंने खेलसाय सिंह से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल पूछा और उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय रुचिर गर्ग और विनोद वर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रीमती मनोरमा सिरमौर के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे ग्राम बोइरझिटी : परिवारजनों से मिलकर दी सांत्वना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव  रायपुर 26 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. राम कुमार सिरमौर की धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा सिरमौर के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड स्थित ग्राम बोइरझिटी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां डॉ. […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण