रात तीन बजे तक चला बचाव अभियान, 400 पर्यटक वाहनों को सुरक्षित निकाला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मनाली 30 दिसंबर 2022। लाहौल घूमने गए देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटक अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल से लेकर धुंधी तक रातभर फंसे रहे। बर्फबारी होने से फंसे 400 वाहनों को शुक्रवार को निकाला गया। कुल्लू और लाहौल पुलिस ने मिलकर पर्यटकों को निकालने के लिए रात तीन बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और सभी को मनाली सुरक्षित पहुंचाया गया। वहीं मौसम की करवट से सोलंगनाला के साथ लाहौल-स्पीति घाटी ताजा बर्फबारी से लकदक हो गई है। लाहौल को जोड़ने वाला मनाली-लेह मार्ग भी अटल टनल में ताजा बर्फबारी से बंद हो गया है। जबकि जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी होने से बाह्य सराज का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। वहीं लाहौल में 100 से अधिक सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से अवरुद्ध हो गई है। 

जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा में 30 सेंमी, बारालाचा में 40 सेंमी, कुंजुम दर्रा में 35 सेंमी, कोकसर में 10 सेंमी, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल में 8 सेंमी, सिस्सू में 6 सेंमी, सोलंगनाला में 12 सेंमी, धुंधी में 15 सेंमी, मनाली के ढुंगरी में 3 सेंमी, कोठी में 10 सेंमी तथा केलांग व उदयपुर में 5 सेंमी तक ताजा बर्फबारी हुई है। पुलिस अधीक्षक केलांग मानव वर्मा ने कहा कि वीरवार रात को अटल टनल रोहतांग में नॉर्थ पोर्टल से लेकर धुंधी तक फंसे करीब 400 वाहनों को रेस्क्यू किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सीमा पर ड्रोन मार गिराने वाली टीमों को एक लाख का इनाम, अब तक 22 का काम तमाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अमृतसर (पंजाब) 30 दिसंबर 2022। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन मार गिराने वाली टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया है। पंजाब में ड्रोन से नशा और हथियारों की तस्करी तेजी से बढ़ी है। बीएसएफ राइफल फायरिंग या जैमिंग […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल