अहमदाबाद में जगुआर ने भीड़ को रौंदा, 9 की मौत:15 लोग घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में इस्कॉन ब्रिज पर बुधवार की देर रात एक जगुआर कार ने करीब 25 लोगों को रौंद दिया। 9 लोगों की मौत हो गई और 15 जख्मी हो गए। मरने वालों में एक पुलिस कॉन्स्टेबल और एक होमगॉर्ड जवान भी शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोग 30 फीट दूर तक जा गिरे। पुलिस के मुताबिक, ओवरब्रिज पर एक महिंद्रा थार कार एक डंपर से पीछे से टकरा गई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। तभी राजपथ क्लब की ओर से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही जगुआर ने भीड़ को कुचल दिया। मृतकों में बोटाद और सुरेंद्रनगर के युवक शामिल हैं।

6 की मौके पर ही मौत हो गई
ट्रैफिक विभाग के ACP एसजे मोदी ने दिव्य भास्कर को बताया कि इस घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि अन्य को इलाज के लिए सोला सिविल ले जाया गया है। इस हादसे में जगुआर का ड्राइवर भी जख्मी हो गया। उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

18-19 साल का लड़का चला रहा था कार
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जगुआर कार को तथ्य पटेल चला रहा था। उसकी उम्र लगभग 18-19 साल है। तथ्य के पिता प्रग्येश पटेल गैंगरेप के एक मामले में आरोपी रह चुके हैं। घटना के बाद से आरोपी ड्राइवर का पूरा परिवार गायब है। पुलिस ने बताया कि जगुआर में एक दूसरा लड़का और एक लड़की भी सवार थी। इनके बारे में ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। घटनास्थल पर मौजूद गुस्साए लोगों ने इनके साथ मारपीट भी की। हालांकि, कुछ लोगों ने इन्हें बचाया और अस्पताल भेज दिया। ड्राइवर के अलावा दोनों लोग मौके से गायब हो गए।

मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख मुआवजा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

इराक में स्वीडन के दूतावास पर हमला, उपद्रवियों ने लगाई आग; कुरान जलाए जाने की घटना से थे नाराज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बगदाद 20 जुलाई 2023। इराक के बगदाद में गुरुवार सुबह सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए उपद्रवियों ने स्वीडन के दूतावास पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं भीड़ ने दूतावास में आग भी लगा दी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से इस […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं