लोगों के जाति और धर्म के नाम पर बंटने से कमजोर होता है समाज- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 24 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को लोगों से जाति और धर्म से ऊपर उठने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों के जाति और धर्म के नाम पर बंटने से समाज कमजोर होता है। गहलोत महावीरजी (करौली) में महावीरजी पंचकल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव की शुरुआत के दौरान अपने विचार रख रहे थे।

सीएम गहलोत ने कहा, मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि जाति-धर्म के बंधन को तोड़कर पूरी मानव जाति की सेवा करें। ये महावीर भगवान का भी उपदेश था। गहलोत ने कहा, दुर्भाग्य से हम लोग जाति और धर्म के नाम पर बंट जाते हैं, जिससे समाज कमजोर होता है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी धर्मस्थल पर जाते हैं तो अपने लिए कुछ नहीं मांगते हैं और यही प्रार्थना करके आते हैं कि पूरे ब्रह्मांड के जो प्राणी मात्र हैं, जीव मात्र हैं, उनका कल्याण हो।

बता दें कि महावीरजी पंचकल्याणक एवं महामस्तकाभिषेक महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को हुई। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री रमेश मीणा, विश्वेंद्र सिंह और भजन लाल जाटव तथा विधायक लाखन सिंह और दानिश अबरार भी गहलोत के साथ वहां मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

ऋचा चड्ढा पर लगा सेना के अपमान का आरोप, अभिनेत्री ने ट्वीट कर मांगी माफी

शेयर करेमुंबई 24 नवंबर 2022। ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह  अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाती रहती हैं। इसके लिए कभी उनको तारीफ मिलती है तो कभी अभिनेत्री को ट्रोलिंग का भी समाना करना पड़ता है। हाल ही में ऋचा चढ्ढा ने सेना […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं