बीफ खाने की खबरों पर भड़कीं कंगना रणौत, बोलीं- छवि खराब करने वाली ऐसी रणनीतियां काम नहीं आएंगी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 08 अप्रैल 2024। बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत राजनीति में आने के बाद से लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। कंगना ने अपने बयानों से राजनीति की गलियों में भी अपनी चर्चाएं शुरू करा दी है। अब हाल ही में, कंगना ने बीफ खाने के खुद पर लगे आरोपों का खंडन किया है और बताया है कि वह आयुर्वेद को बहुत मानती हैं और उसका ही पालन करती हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है। कंगना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “मैं बीफ या किसी अन्य प्रकार के लाल मांस का सेवन नहीं करती हूं। यह शर्मनाक है कि मेरे बारे में पूरी तरह से आधारहीन अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मैं कई साल से यौगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली का प्रचार कर रही हूं, अब ऐसी रणनीतियां मेरी छवि को धूमिल करने के लिए काम नहीं करेंगी। मेरे प्रशंसक मुझे जानते हैं और वे जानते हैं कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं। कोई भी खबर या अफवाह उन्हें कभी गुमराह नहीं कर सकती है। जय श्री राम।

कंगना की इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘आपको ऐसी बेबुनियाद अफवाहों से परेशान नहीं होना चाहिए। अपनी एनर्जी बर्बाद मत करो, कंगना मैम। हां, जो लोग आपका समर्थन करते हैं, वे आपको जानते हैं। दूसरों को जितना बोलना है बोलने दो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कंगना अपने मन, शरीर और आत्मा को शुद्ध करने के लिए केवल गाय का गोबर खाती हैं।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘झूठ! कुछ साल पहले आप कैसे खुलेआम बीफ का समर्थन कर रही थीं। बीफ खाने वालों और समर्थकों को हिमाचल की पवित्र भूमि से दूर रहना चाहिए।

इसी बीच कंगना ने खुद को एक नई कार गिफ्ट की है। रविवार को कंगना मुंबई में अपनी नई मर्सिडीज मेबैक में घुमती दिखाई दीं। अभिनेत्री को एक सैलून से बाहर निकलते समय अपनी कार में बैठकर जाते हुए देखा गया। कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

डीएसपी की ताल पर अल्लू अर्जुन का तांडव, झुमका, घुंघरू, कमरबंद के साथ एक्शन का ‘काली’ अवतार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 अप्रैल 2024। आज साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपना जन्मदिन मना रहे हैं। साउथ में अभिनेता का ट्रेडमार्क AA काफी वायरल होता है। यह ट्रेडमार्क ऐसे ही नहीं बना। इसका क्रेडिट जाता है ‘आर्या’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों को। आज अभिनेता […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं