कंगना रनौत ने जया को ट्वीट कर कहा, मेरी जगह श्वेता होतीं, सुशांत की जगह अभिषेक होते तब भी यही कहतीं ?

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 15 सितम्बर 2020। कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. वो सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रख रही हैं। अब उन्होंने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट के चलते वो फिर चर्चा में आ गई हैं। कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा- जया जी, आप तब भी वही बात कहेंगी, अगर मेरी जगह आपकी बेटी श्वेता को टीनएज में पीटा जाता, ड्रग दिया जाता और छेड़छाड़ की जाती. क्या आप तब भी ये ही कहती अगर अभिषेक लगातार बुलिंग और उत्पीड़न की शिकायत करता और एक दिन फांसी पर लटका मिले? हमारे लिए भी करुणा से हाथ जोड़कर दिखाएं।

दरअसल, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने राज्यसभा में कहा है कि ड्रग्स से बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया उन्होंने इसे गटर कहा. उनके बयान पर ही कंगना ने रिएक्ट किया है।

क्या कहा जया बच्चन ने?

जया बच्चन ने कहा- ‘ये इंडस्ट्री हमेशा सरकार को मदद देने के लिए आगे आती रही है। सरकार जो भी अच्छा काम करती है हम उसका समर्थन करते हैं। जब कोई मुश्किल आती है तो बॉलीवुड के ही लोग पैसा देते हैं. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हर रोज 5 लाख लोगों को सीधा रोजगार देती है। देश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और चीजों से ध्यान हटाने के लिए हमारा इस्तेमाल किया जा रहा है।सोशल मीडिया पर हमपर निशाना साधा जा रहा है. हमें सरकार से भी समर्थन नहीं मिल रहा है. जिन लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री के सहारे ही नाम कमाया उन्होंने इसे गटर कहा. मैं इसका समर्थन नहीं करती हूं।’

‘इसके अलावा उन्होंने कहा- इस इंड्रस्टी में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कई वादे किए गए, लेकिन वो कभी पूरे नहीं हुए। सरकार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के समर्थन में आना चाहिए। मुझे लगता है सरकार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की मदद करनी चाहिए. कुछ खराब लोगों की वजह से आप पूरी इंडस्ट्री की छवि को खराब नहीं कर सकते।’ 

Leave a Reply

Next Post

मजदूरों की मौत पर राहुल ने कहा, मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियां गईं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 सितंबर 2020। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने केंद्र सरकार को बैकफुट पर धकेल दिया। इस दौरान केंद्र द्वारा दिया गया एक बयान सुर्खियों में छा गया है। दरअसल, विपक्ष ने सरकार से पूछा कि लॉकडाउन में कितने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक