छत्तीसगढ़ में हुए कोयला, शराब, डीएमएफ, सीजी पीएससीऔर महादेव एप आदि घोटालोंकी होगीईडी एवं सीबीआईजांच, 25- 30 आईपीएसऔरआईएएस अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली/रायपुर 12 दिसंबर 2023। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने कांग्रेस शासन में हुए घोटालों और गड़बड़ियों की जांच को तेज कर दी है। तमाम भ्रष्‍टाचार को लेकर छत्तीसगढ़ के 25 से 30 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की एक-एक फाईल की मॉनिटरिंग सीधे गृहमंत्री कर रहे हैं। इसमें कोयला घोटाला, शराब घोटाला, महादेव ऐप, डीएमएफ घोटाला और सीजी पीएससी घोटाला तो हैं ही इसके अलावा अन्य कारनामें/घोटाले भी दर्ज हैं।

भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 25 से 30 ऐसे अफसरों की सूची तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है, जो कांग्रेस के इशारे पर काम कर रहे थे। उन पर भ्रष्टाचार और नियम विरुद्ध काम करने के आरोप हैं। इन अफसरों में आईपीएस और आईएएस दोनों शामिल हैं। इन 25 से 30 में से कुछ अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृति और कुछ पर बड़ी कार्यवाही किए जाने की सिफारिश तक कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के कुछ कद्दावर नेताओं के कहने पर यह सूची तैयार की गई है। इन अफसरों का भविष्य अब दिल्ली में तय होगा। सरकार गठन के तुरंत बाद इन अफसरों पर निर्णय लिया जाना है। इन अफसरों ने कांग्रेस नेताओं के इशारों पर काम किया। पैसों की उगाही के लिए सलाह दिए। कई भ्रष्टाचार में वे संलिप्त हैं। इसमें पुलिस महकमे के भी अफसर शामिल हैं। इधर 2000 करोड़ के शराब घोटाले, कोयला घोटाले, महादेव ऐप घोटाले , डीएमएफ घोटाले और सीजी पीएससी घोटाले में हुई गड़बड़ी की जांच ईडी और सीबीआई से कराई जाने की तैयारी शुरू हो गई है। अब तक छत्तीसगढ़ में सीबीआई की एंट्री पर कांग्रेस सरकार ने रोक लगा रखी थी, लेकिन भाजपा के सरकार में आते ही एंट्री मिल जायेगी । अब इन सभी मामलों  में सीबीआई जांच  की तैयारी है।  

Leave a Reply

Next Post

क्या भविष्य में फिर से बहाल हो सकता है जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा, जवाब- नहीं, अब पूर्ण-विराम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 दिसंबर 2023। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जम्मू-कश्मीर को संविधान के अनुच्छेद-370 के तहत मिला विशेष दर्जा क्या वापस मिल सकता है? क्या 5 अगस्त, 2019 के पहले की स्थिति बहाल हो सकती है? इनके जवाब कोर्ट के आदेश व संविधान […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां