17 साल की उम्र में बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत, पीवी सिंधु भी हुई शोक्ड

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जुलाई 2024। बैडम‍िंटन खेल रहे 17 साल की उम्र में एक ख‍िलाड़ी की मौत हो गई। खिलाड़ी का नाम झांग झिजी है जिसकी बैडम‍िंटन कोर्ट में हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वहीं इस घटना पर भारतीय बैडम‍िंटन स्टार पीवी सिंधु भी दुखी नजर आई।  बता दें कि चीन के 17 साल के बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी झांग झिजी की कोर्ट में हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना रव‍िवार देर रात की है। झांग झिजी ने किंडरगार्टन में बैडमिंटन खेलना शुरू किया और पिछले साल चीन की नेशनल यूथ टीम में शामिल किया गया। इंडोनेशिया (जकार्ता) में एक टूर्नामेंट के दौरान कोर्ट पर चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी पहले बेहोश हुआ और फिर उसे हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मौत हो गई। 

इसके बाद इस युवा ख‍िलाड़ी को वेन्यू पर ही इलाज दिया गया लेकिन हलचल न दिखते हुए फिर उनको एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रात में उनकी मौत हो गई। इस ख‍िलाड़ी की मौत के बाद भारतीय बैडम‍िंटन स्टार पीवी सिंधु ने एक पोस्ट ल‍िखा है। स‍िंधू ने X पर ल‍िखा- जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप से युवा बैडमिंटन खिलाड़ी झांग झ‍िजी के निधन की खबर बेहद दुख है, मैं इस दुखद समय में झांग के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। आज दुनिया ने एक असाधारण प्रतिभा खो दी है। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सीमा पर लंबे समय तक तैनात रहेंगे चीनी सैनिक, रिपोर्ट में दावा- युद्ध का खतरा बरकरार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हॉन्ग कॉन्ग 02 जुलाई 2024। रूस-यूक्रेन और इस्राइल हमास युद्ध के बीच लद्दाख में भारत-चीन के बीच जारी तनाव की खबरें सुर्खियों से नदारद भले ही हो गई हैं, लेकिन सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बरकरार है। अमेरिका की एक रिपोर्ट […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'