प्रियंका गांधी को भाजपा सांसद ब्रजभूषण सिंह का चैलेंज, कहा- वह किसी भी सीट से लड़ना चाहे आकर लड़ लें

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोंडा 30 अप्रैल 2023। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले पहलवानों के साथ उनकी लड़ाई व्यक्तिगत है और इससे उनकी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। नंदनीनगर महाविद्यालय परिसर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में सिंह ने कहा कि उनके ऊपर पहलवानों द्वारा लगाये गये आरोपों से वे स्वयं लड़कर बाहर निकलेंगे। ये लड़ाई उनकी व्यक्तिगत है और इससे प्रकरण से भारतीय जनता पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि आरोप बतौर कुश्ती संघ अध्यक्ष लगाये गए है न कि सांसद के नाते। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वे तुरंत सांसद पद से तत्काल इस्तीफा दे देंगे। सिंह ने कहा कि देश को मेडल दिलाने में केवल पहलवानों की ही अकेली भूमिका नहीं है, बल्कि कुश्ती संघ की भी अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि अभी तक दिल्ली पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है अगर पुलिस संपर्क करेगी तो वह अवश्य संपर्क में करेंगे और उन्हे जहां तलब किया जायेगा, वह वहां जायेंगे। वह पुलिस कार्यवाही में पूरा सहयोग देंगे।

‘जांच रिपोर्ट आएगी, तो प्रियंका गांधी को महसूस होगा कि मुझे नहीं जाना चाहिए था’
पहलवानों द्वारा दिए जा रहे धरने में प्रियंका गांधी के शामिल होने पर सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी को तथ्य पता नहीं थे, दीपेंद्र हुड्डा जो शुरू से इस कहानी के कथाकार हैं, वह बहका करके ले आए और जिस दिन उनको सच्चाई पता चलेगी, जांच की रिपोर्ट आ जाएगी, उन्हें महसूस होगा कि मुझे नहीं जाना चाहिए था। प्रियंका गांधी को चैलेंज करते हुए सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उनको बहुत गुमान है कि वह बहुत बड़ी नेता है तो वह आए किसी भी सीट से लड़ना चाहे आकर लड़ लें। केजरीवाल द्वारा का दिए गए बयान कि पुलिस इसमें गंभीर कार्रवाई नहीं कर रही है। जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि अरे वह इतना झूठा आदमी है उसकी पूरी पार्टी जेल में है वह क्या बोलेगा।

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस मेरी सांप से तुलना कर रही और चुनाव में वोट मांग रही', कोलार में बोले पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरू 30 अप्रैल 2023। कर्नाटक चुनाव के लिए कोलार में आज पीएम मोदी ने रैली की। इस रैली के दौरान उन्होंने जमकर विपक्ष पर निशना भी साधा। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने सबसे पहले वहां मौजूद लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कांग्रेस और जेडीएस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल