ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों के साथ बुलाई बैठक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 दिसम्बर 2021। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया दहशत में है। भारत सरकार ने भी इसको लेकर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में एयरपोर्ट पर विदेशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। केंद्र ने हाई रिस्क श्रेणी वाले देशों से आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट पर आरटीपी सीआर टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सरकार ने ओमिक्रॉन को लेकर राज्यों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि, राज्यों की ओर से सख्ती बरती जा रही है। केंद्र और राज्य के इन्हीं कदमों में सामंजस्य बिठाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को राज्यों के साथ बैठक बुलाई है। इसमें वे कोरोना की गाइडलाइंस को लेकर चर्चा की जाएगी।

बताया गया है कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री एयरपोर्ट्स पर जारी निगरानी और स्क्रीनिंग के मुद्दे पर बातचीत करेंगे। बैठक में एयरपोर्ट के सार्वजनिक स्वास्थ्य अफसरों और बंदरगाहों के स्वास्थ्य अफसरों को भी बुलाया गया है। लोकसभा में भी कोरोना के मामले पर चर्चा होने की संभावना है।  भारत में विदेश से आए 11 विमान में से छह यात्री कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये फ्लाइट्स उन देशों से आई थीं, जिन्हें हाई रिस्क की श्रेणी में रखा गया है। सभी संक्रमित यात्रियों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। ये यात्री देश के अलग-अलग एयरपोर्ट पर टेस्टिंग के दौरान संक्रमित पाए गए। 1 दिसंबर को हाई रिस्क देशों से भारत आए 3476 यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट किया गया।  तमिलनाडु ने 1 दिसंबर से कोरोना के नए निर्देश जारी किए गए हैं। हाई रिस्क जोन से आने वाले लोगों के लिए एयरपोर्ट पर आरटीपी सीआर टेस्ट करना अनिवार्य कर दिया। 

Leave a Reply

Next Post

विदेश से बिलासपुर आए 18 लोगों को 7 दिन होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत; एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 02 दिसम्बर 2021 । विदेशों में कोरोना वायरस का नया खतरनाक स्ट्रेन ओमिक्रान मिलने के बाद बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 18 ऐसे नागरिकों की पहचान की है, जो विदेश से लौटें हैं। उन्हें 7 दिन तक होम […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां