गाजा में हुए हमलों में 13 लोगों की मौत, बाइडेन ने इजराइल कार्रवाई की सराहना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गाजा 09 फरवरी 2024। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हमास की संघर्ष विराम शर्तों को अस्वीकार करने और दक्षिणी गाजा शहर में हमले बढ़ाने का संकल्प व्यक्त करने के बाद गाजा पट्टी के राफा में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 13 लोग मारे गए। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई को अविश्वसनीय बताया और कहा कि वह युद्ध में संघर्ष विराम के लिये इजराइल तथा हमास पर लगातार दबाव डालने का काम कर रहा है। बाइडेन ने बृहस्पतिवार शाम को खुफिया जानकारी को संभालने से संबंधित एक विशेष वकील की रिपोर्ट पर बयान देने के बाद संवाददाताओं से कहा- जैसा कि आप जानते हैं, मेरा मानना है कि गाजा पट्टी में हो रही कार्रवाई चरम पर है।” गाजा पट्टी की आधी से अधिक आबादी राफा में आ गई है, जो मिस्र से लगता एक शहर है जिसकी ज्यादातर सीमा प्रतिबंधित है और मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए मुख्य प्रवेश बिंदु है। मिस्र ने चेतावनी दी है कि यहां कोई भी जमीनी कार्रवाई या सीमा पार बड़े पैमाने पर विस्थापन की घटना इजरायल के साथ उसकी 40 साल पुरानी शांति संधि को कमजोर कर देगी। 

कुवैती अस्पताल के अनुसार, हमलों में दो महिलाओं और पांच बच्चों सहित कम से कम 13 लोग मारे गए। इजराइल के चार महीने से जारी हवाई और जमीनी हमलों में 27,000 से अधिक फलस्तीनी लोग मारे गए। इजराइल के हमलों ने अधिकांश लोगों को उनके घरों को छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और एक चौथाई आबादी को भुखमरी की ओर धकेल दिया है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की कैबिनेट के फैसले की सराहना, कहा- रेलवे का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 फरवरी 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई फैसलों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेलवे परियोजनाओं की मंजूरी से बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा, व्यस्त मार्गों पर भीड़ कम होगी और वाणिज्य के साथ-साथ कनेक्टिविटी में भी […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस