‘जहां-जहां पांव पड़े, वहां बंटा धार’, राहुल गांधी न्याय यात्रा पर बोले भाजपा नेता

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 मार्च 2024। भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब अपने आखिरी चरण पर है। आज इस यात्रा का 59वां दिन है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मीडिया से कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को यानी की 11 मार्च को ब्रेक दिया गया था। आज दोपहर के दो बजे से फिर से यात्रा शुरू हुई। यात्रा शुरू करने से पहले जयराम रमेश ने कहा, “हम यात्रा को आज दोपहर के दो बजे नंदुरबार से शुरू करेंगे। 2:30 बजे एक आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, राहुल गांधी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कल यानी की 13 मार्च को हम धुले में होंगे और वहां सुबह में एक महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। राहुल गांधी ‘नारी न्याय’ को लेकर कांग्रेस पार्टी की गारंटी का एलान करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “14 मार्च को राहुल गांधी नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। यह चौथा ज्योतिर्लिंग मंदिर है, जहां वह दर्शन करने जाएंगे। 15 मार्च को हम पालघर और ठाणे जाएंगे और वहां रैलियां करेंगे। 17 मार्च की शाम को इंडिया गठबंधन के सभी 26 पार्टियों को शिवाजी पार्क में आमंत्रित किया गया है। यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अंतिम चरण है। आखिरी कार्यक्रम 17 मार्च को ही होगा।” 

भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, “इसमें कोई सवाल नहीं कि उनकी इस यात्रा से किसी को फायदा होगा या नहीं। सवाल ये है कि क्या इससे उन्हें (राहुल गांधी) कोई फायदा हुआ है। जहां भी वे गए, सभी ने इसका परिणाम देखा। जहां जहां पांव पड़े संतान के, वहां-वहां बंटा धार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा का समापन 17 मार्च को महाराष्ट्र में होने वाला है। 

Leave a Reply

Next Post

2024 के लिए 16 शो की एक शानदार सीरीज़ लेकर आएगा टीवीएफ (द वायरल फीवर)

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 14 मार्च 2024। टीवीएफ (द वायरल फीवर) वास्तव में जनता तक बेहद दिलचस्प और मनमोहक कंटेंट पहुंचाने में लगातार आगे रहा है। वे ऐसे शो लेकर आए हैं जिनकी इस पीढ़ी के दर्शकों के बीच गहरी अपील है। समय के साथ वे विकसित हुए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं