भोजपुरी स्टार अंजना सिंह का पहले हिंदी होली सांग “मेरा रोमांटिक कलर”

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 12 मार्च 2022। भोजपुरी की सुपर स्टार फ़िल्म ऎक्ट्रेस और दंगल टीवी पे प्रसारित हो रहे पॉपुलर टीवी शो “नथ ज़ेवर या जंजीर” में पद्मा का महत्वपूर्ण रोल कर रही अंजना सिंह अब अपना पहला हिंदी म्यूज़िक वीडियो लेकर आ रही हैं। मुम्बई में काफी भव्य रूप से फिल्माए गए इस होली सांग का नाम भी काफी यूनिक और अट्रैक्टिव है “मेरा रोमांटिक कलर”। शानदार सेट बनाकर, कई दर्जन डांसर्स के साथ, उड़ते हुए रंग के बीच अंजना सिंह ने इस गाने की शूटिंग की जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाला सांग है। अंजना सिंह का देसी लुक, गजब का डांस और उनकी मदहोश कर देने वाली अदाएं इस गाने को काफी रंगीन और दिलनशीं बनाती हैं। भोजपुरी की ढेर सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनेत्री के रूप में अपना जलवा दिखा चुकी अंजना सिंह अपने फर्स्ट हिंदी म्यूज़िक वीडियो को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि सिनेमा और टीवी सीरियल में जिस तरह दर्शकों ने मुझे बेहद प्यार दिया है, उसी तरह मेरे इस गाने के लिए भी आपके प्यार की जरूरत है। बहुत जल्द मेरा होली सांग “मेरा रोमांटिक कलर” रिलीज होने जा रहा है। होली के रंगों से रंगा यह खूबसूरत सांग बहुत मस्ती भरा है और होली के त्योहार को और भी धुआंधार बनाने आ रहा है।

इस धूम मचाने वाले सांग के संगीतकार व गीतकार मुन्ना दुबे ने कहा कि इस सांग को बनाने में काफी समय लगा। अंजना जी को म्यूज़िक का बहुत ही अच्छा सेंस है इसलिए उन्होंने कई गाने रिजेक्ट किए, उसके बाद इस गाने को एक रात में फाइनल किया। इसमे अंजना सिंह का एकदम अलग ही अवतार नजर आएगा। इस गीत को खुशबू जैन ने बड़ी मधुरता और चंचलता से गाया है। यह गीत दरअसल होली के लिए अंजना सिंह द्वारा दर्शकों को प्यारा सा भेंट है।

इस गाने को किसी फ़िल्म सांग की तरह काफी सारे डांसर्स, कई गाड़ियों के साथ बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। अंजना सिंह इस एक सांग में कई कॉस्ट्यूम में भी नजर आने वाली हैं। उन्होंने बताया “यह मेरा पहला म्यूज़िक वीडियो है, और घर का प्रोडक्शन है हम चाहते हैं कि खूब धमाकेदार गाना बने। लोग देखें तो उनके मुंह से वाह निकले, इसलिए हमने इसकी मेकिंग पर दिल व जान लगा दी है। म्यूज़िक वीडियो मेरा रोमांटिक कलर अदिति फिल्म्स के बैनर तले बनाया जा रहा है। प्रोड्यूसर अदिती मिश्रा के इस सांग के निर्देशक कोरियोग्राफर लक्की, गीतकार व संगीतकार मुन्ना दूबे और सिंगर खुशबू जैन हैं। अंजना सिंह का यह गाना होली पर बजने वाले गीतों की लिस्ट में शामिल होने का पूरा मसाला रखता है।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: आसनसोल से चुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, TMC ने बालीगंज से बाबुल सुप्रियो को बनाया प्रत्याशी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 13 मार्च 2022। प्रसिद्ध फिल्म स्टार व पूर्व भाजपा नेता शत्रुघन सिन्हा बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार होंगे। वहीं, हाल में भाजपा को छोड़कर तृणमूल में शामिल होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कोलकाता […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर