एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाए मरार-पटेल समाज- मंत्री डॉ डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

नगरीय प्रशासन मंत्री मां शाकम्भरी जयंती में हुए शामिल

समाज के भवन के लिए 10 लाख राशि की घोषणा भी की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 फरवरी 2021। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मंदिर हसौद में पटेल-मरार समाज द्वारा आयोजित मां शाकम्भरी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में पटेल व मरार समाज का अमूल्य योगदान है। मरार समाज मेहनत करने वाला सामाज है। अपने मेहनत से वह खेतों में सब्जियां उगाता है। फसल उगाता है। राज्य की सरकार छत्तीसगढ़ में सभी समाज को साथ लेकर विकास की राह में आगे बढ़ रही है। पटेल -मरार समाज भी अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं। समाज में एकजुटता लाए और विकास की राह में आगे बढ़े। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख राशि की घोषणा की। क्षेत्र के नागरिकों ने सब्जियों तथा फूल माला से मंत्री डॉ डहरिया का सम्मान भी किया। मंदिर हसौद को नगर पंचायत बनाने पर समाज के लोगों ने मंत्री के प्रति आभार जताया।

मंत्री डॉ. डहरिया ने यहाँ कार्यक्रम में कहा कि आरंग विधानसभा का क्षेत्र मंदिर हसौद के नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में विकास की गति और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि विगत दो साल में आरंग क्षेत्र का लगातार विकास हुआ है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने के साथ सभी समाज क लिए भवन, गौरव पथ और गांव-गांव सीसी रोड़, धान उपार्जन केंद्रों में शेडयुक्त चबूतरा, सिंचाई सुविधा के लिए जलाशयों का जीर्णोद्धार और जर्जर सड़कों की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। किसानों का धान सबसे अधिक मूल्य में खरीदने के साथ किसानों का कर्ज माफ किया गया। बिजली बिल हाफ किया गया और बेरोजगारों को नौकरी देने स्थानीय छत्तीसगढ़ियों की भर्ती की जा रही है।

मंत्री डॉ. डहरिया ने आगे कहा कि कोसरिया मरार-पटेल समाज एकजुट रहें और सरकार द्वारा उठाए गए किसान हितैषी कदम का लाभ उठाकर आर्थिक समृद्धि की राह में आगे बढ़े। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजकर अच्छे से पढ़ाए और एक बेहतर इंसान बनाएं। इस दौरान मंत्री ने परीक्षा में मेरिट आने विद्यार्थियों का सम्मान भी किया। कार्यक्रम में कोसरिया मरार-पटेल समाज के मनीराम पटेल, जनपद सदस्य श्रीमती तारिणी पिंटू निर्मलकर, सरपंच श्रीमती रमानोहर यादव, कोमल साहू,संतोष सिन्हा, नरसिंग अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Next Post

लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने नई दिल्ली के द्वारका में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन का किया अवलोकन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 फरवरी 2021। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका में निर्माणाधीन नवा छत्तीसगढ़ सदन का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ सयम सीमा में पूर्ण करने के निर्देश […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट