बैंकिंग धोखाधड़ी: 2021 में 1.45 लाख मामले दर्ज, ई-बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से संबंधित शिकायतों में वृद्धि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 फरवरी 2022। केंद्र सरकार ने कहा है कि 2020-21 में आरबीआई ने वित्तीय धोखाधड़ी की 1,45,309 शिकायतें दर्ज कीं, जो वित्त वर्ष 2019-20 में 1,35,448 थीं। राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि उक्त दोनों वित्त वर्षों के दौरान एटीएम, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी में 13 फीसदी की कमी आई। हालांकि मोबाइल या ई-बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से संबंधित धोखाधड़ी की शिकायतों में क्रमश: 12 और 53 फीसदी की वृद्धि हुई है।

आरोप के बाद सीईएल को बेचने की प्रक्रिया स्थगित
सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) को खरीदने के लिए 210 करोड़ रुपये की बोली लगाने वाली कंपनी को सरकार ने लेटर ऑफ इंटेट जारी नहीं किया। वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराडी ने मंगलवार को राज्यसभा को बताया कि दरअसल बोली जीतने वाली कंपनी के खिलाफ कुछ आरोपों की जांच लंबित है।

उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक व औद्योगिक शोध विभाग की अधीनस्थ कंपनी सीईएल के सौ फीसदी शेयरों की नवंबर में नीलामी की गई, जिसमें सबसे ज्यादा 210 करोड़ रुपये की बोली दिल्ली स्थित नंदल फाइनेंस एंड लीजिंग प्राइवेट लिमिटेड ने लगाई। जांच में पता चला कि कंपनी कई मानदंडों को पूरा नहीं करती है, जो विनिवेश नीति का हिस्सा है।

Leave a Reply

Next Post

ईडी की कार्रवाई पर भड़के संजय राउत, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से की हस्तक्षेप की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 09 फरवरी 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत की बेटियों के पार्टनर सुजीत पाटकर के घर छापेमारी के बाद से राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से हस्तक्षेप […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल