ईडी की कार्रवाई पर भड़के संजय राउत, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से की हस्तक्षेप की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 फरवरी 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम द्वारा गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत की बेटियों के पार्टनर सुजीत पाटकर के घर छापेमारी के बाद से राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से हस्तक्षेप और कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। संजय राउत ने ईडी और अन्य एजेंसियों द्वारा सांसदों, उनके रिश्तेदारों, दोस्तों के खिलाफ सत्ता के दुरुपयोग का हवाला देते हुए कहा कि “ईडी उनकी बेटी की शादी में शामिल वेंडर्स को परेशान कर रहा है।

ईडी की जांच से डरने वाले नहीं : राउत 
इससे पहले संजय राउत ने कहा था कि ईडी की जांच इसी तरह 2024 तक चलने वाली है और इस तरह की जांच के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। इससे डरने वाले नहीं हैं। पहले उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था, जब वे शामिल नहीं हुए तो उन्हें धमकाया गया। अब केंद्रीय जांच एजेंसियों को उनके पीछे लगाया गया है।

क्या है मामला?
ईडी की जांच में पता चला है कि सुजीत पाटकर की वाइन कंपनी मेगपाई डीएफएस प्राइवेट लिमिटेड में ईडी संजय राउत की बेटियां उर्वशी और विदिता भी हिस्सेदार हैं। इस मामले की छानबीन के साथ ही ईडी संजय राउत की बेटी की ओर से इस उद्योग में लगाई गई जमापूंजी की भी जांच कर रहा है। वहीं एक दिन पहले बुधवार को ईडी ने संजय राउत के एक अन्य करीबी प्रवीण राउत को एक हजार करोड़ रुपये के जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। सूत्रों का कहना है कि जमीन घोटाले के तार पाटकर से जुड़े हैं। 

Leave a Reply

Next Post

देश में 15-18 साल के पांच करोड़ युवाओं को लगी वैक्सीन की पहली डोज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 फरवरी 2022। देश में कोरोना केस में कमी दर्ज की गई है। इसी बीच भारत ने वैक्सीनेशन में एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। 15 से 18 साल के बीच के 5 करोड़ से अधिक युवाओं को COVID-19 वैक्सीन की पहली […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां