किरेन रिजिजू ने ‘झूठ बोलने’ के लिए की राहुल गांधी की आलोचना; सदन को ‘गुमराह’ करने का लगाया आरोप

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 04 फरवरी 2025। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। मुंबई और हरियाणा के बीच आठ फरवरी से मुकाबला होना है। सूर्यकुमार और दुबे हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे जिसे भारत ने 4-1 से अपने नाम किया। 

मेघालय को हराकर नॉकआउट में पहुंची थी मुंबई
मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। एलीट ग्रुप-ए से नॉकआउट में जगह बनाने वाली जम्मू-कश्मीर दूसरी टीम है। पिछले साल अक्तूबर में महाराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले के लिए सूर्यकुमार मुंबई टीम का हिस्सा थे। वहीं, दुबे जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेले गए उस मैच का हिस्सा थे जिसमें भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा तथा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी शामिल थे। मुंबई की टीम यह मैच हार गई थी। मुंबई की टीम हरियाणा के खिलाफ अपना क्वार्टर फाइनल मैच रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। हरियाणा ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा था।

खराब फॉर्म में चल रहे हैं सूर्यकुमार 
सूर्यकुमार इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। कप्तान के तौर पर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था, लेकिन बल्लेबाजी में वह प्रभावित नहीं कर सके थे। पांच मैचों में उन्होंने 5.60 के औसत से 28 रन बनाए। सूर्यकुमार इस दौरान दो मैचों में खाता भी नहीं खोल सके थे। मुंबई ने हर्ष तन्ना के रूप में अपनी टीम में एक नया चेहरा भी शामिल किया है। हर्ष ने अभी तक चार लिस्ट ए मैच खेले हैं।

मुंबई की टीम इस प्रकार है…
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अमोघ भटकल, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शिवम दुबे, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान , मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डिसूजा, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर, हर्ष तन्ना।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी; इंफाल समेत कई जगह से नौ उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 04 फरवरी 2025। मणिपुर के इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, काकचिंग और थौबल जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के नौ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इंफाल पूर्वी जिले के मंत्रिपुखरी ठाकुरबाड़ी इलाके से सोमवार को ‘कांगलीपाक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल