लौटे रूबी, माया और बॉबी की होगी छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में तैनाती

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अगस्त 2021। आईटीबीपी कमांडो के साथ अफगानिस्तान से स्वदेश लौटे तीन खोजी कुत्ते रूबी, माया और बॉबी को जल्द ही छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान यूनिट में तैनात किया जाएगा। रूबी (बेल्जियम मालिनोइस ब्रीड की फीमेल), माया (फीमेल लेब्राडोर) और बॉबी (मेल डॉबरमैन) हैं। इन तीनों को अभी दिल्ली में छावला में आईटीबीपी के कैंप में रखा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये तीनों करीब तीन साल से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) कमांडो टुकड़ी के साथ थे। इस टुकड़ी के जिम्मे अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास और इसके राजनयिक स्टाफ की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। उन्होंने बताया कि इन तीनों ने कई बार आईईडी का पता लगाया और न केवल भारतीय राजनयिकों बल्कि दूतावास में कार्य करने वाले स्थानीय अफगानी नागरिकों की भी जान बचाई।

इन तीनों को जल्द ही छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान में लगी आईटीबीपी यूनिटों में तैनात किया जाएगा। इन सभी को विदेश में ड्यूटी पर भेजने से पहले चंडीगढ़ के नजदीक भानू में आईटीबीपी नेशनल ट्रेनिंग सेंटर फॉर डॉग्स में प्रशिक्षित किया गया। ये तीनों कुत्ते काबुल स्थित हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से वायुसेना के विमान से लाए गए 150 सदस्यों के दल में शामिल थे। इसमें 99 आईटीबीपी कमांडो भी शामिल हैं।

भारत ने अफगानिस्तान में अपने दूतावास, वाणिज्य कार्यालयों और राजनयिकों की सुरक्षा के लिए 300 से अधिक आईटीबीपी कमांडो को तैनात किया था। भारत ने नवंबर 2002 में अपने नागरिकों और काबुल दूतावास की सुरक्षा के लिए इनकी तैनाती की थी।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी ओणम की बधाई, बोले- देश को प्रगति पथ पर ले जाने का लें संकल्प

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अगस्त 2021। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ओणम की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व देश में सकारात्मकता, भाईचारा, सद्भाव को बढ़ावा दे। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना भी की। लोगों को इस त्योहार की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग