‘ताइवान को लेकर आग से खेल रहे हैं’, अमेरिका पर भड़का चीन, रक्षा मंत्री ने दे डाली धमकी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मॉस्को 17 अगस्त 2023। हाल ही में ताइवान के उपराष्ट्रपति विलियम लाई ने अमेरिका का दौरा किया था। इसे लेकर चीन नाराज है और वह लगातार अमेरिका के खिलाफ बयानबाजी कर रहा है। अब चीन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर ताइवान मुद्दे पर अमेरिका को धमकी दे डाली है और चेतावनी देते हुए कहा कि ताइवान को लेकर आप आग से खेल रहे हैं।

‘ताइवान मामले में बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं’
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के मसले पर मॉस्को कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफू ने कहा कि ‘ताइवान का इस्तेमाल करके चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश विफल होगी। ली शांगफू ने ये भी कहा कि ताइवान का चीन की मुख्य भूमि से मिलना अपरिहार्य है और इसे टाला नहीं जा सकता। चीनी रक्षा मंत्री ने कहा कि ताइवान चीन का आंतरिक मामला है और इसमें कोई भी बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं है।’

पुतिन ने भी किया चीन का समर्थन
ली शांगफू ने अपने बयान में कहा कि ‘ताइवान को लेकर आग से खेलना और ताइवान की मदद से चीन को काबू करने की कोई भी कोशिश निसंदेह असफल होगी।’ यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को में दिए गए चीनी रक्षा मंत्री के इस बयान के बड़े मतलब निकाले जा रहे हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी चीन का समर्थन किया है और अमेरिका पर वैश्विक संघर्षों को भड़काने का आरोप लगाया। पुतिन ने अमेरिका पर यूक्रेन की मदद का भी आरोप लगाया।

विलियम लाई के अमेरिका दौरे से बढ़ा तनाव
बता दें कि विलियम लाई, ताइवान के उपराष्ट्रपति हैं और आगामी राष्ट्रपति चुनाव में ताइवान के राष्ट्रपति बनने की रेस में प्रमुख उम्मीदवार हैं। विलियम लाई ने हाल ही में पराग्वे का दौरा किया और पराग्वे जाते हुए वह अमेरिका में रुके। जिसे लेकर चीन की भौंहे चढ़ी हुई हैं। चीन ने विलियम लाई को लेकर कहा है कि वह बार-बार परेशानी खड़ी करते हैं। हाल के समय में कई बार ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका में तनातनी बढ़ी है। 

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू ने लॉन्च किया प्रोजेक्ट युद्धपोत ‘विंध्यगिरी’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अगस्त 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गाडर्न रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड (GRSE) के स्वदेश निर्मित तीसरे युद्धपोत का नामकरण और लॉचिंग की। राष्ट्रपति मुर्मू ने जिस युद्धपोत की लॉन्चिंग की वह नीलगिरी क्लास […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए