एक लाख का इनामी ढेर, एसओ को लगी गोली…बुलेट-प्रूफ जैकेट ने बचाई जान; बदमाश पर 48 मुकदमे दर्ज

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गोंडा 20 मई 2025। यूपी के गोंडा में सोमवार की आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश ढेर हो गया। उसकी पहचान सोनू उर्फ भुर्रे निवासी कादीपुर, करनैलगंज के रूप में हुई। इस पर एक लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ उमरी बेगमगंज क्षेत्र के सोनौली गांव के पास हुई। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 24 अप्रैल को उमरी के डिक्सिर गांव में चोरी के दौरान हत्या के मामले में पुलिस को सोनू की तलाश थी। सोमवार की रात उसके सोनौली गांव के पास होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी।

इस दौरान एक गोली एसओ की बुलेट-प्रूफ जैकेट में लगी। इससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में सोनू को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू के खिलाफ 48 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह एक लाख का इनामी था।

Leave a Reply

Next Post

अब पाक ड्रोन की नहीं चलेगी चालाकी, दुश्मन की हर हरकत पर नजर; सीमा सुरक्षा को मिला नया डिजिटल सिपाही

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 20 मई 2025। हाल ही में पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा में हुए ड्रोन हमलों ने एक बार फिर देश की सुरक्षा व्यवस्था को चौकन्ना कर दिया है। लेकिन अब ऐसी हवाई घुसपैठ को रोकने के लिए आईआईटी जम्मू ने एक बड़ी तकनीकी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल