चैंपियंस ट्रॉफी के लिए गावस्कर-पठान ने चुनी भारतीय टीम, अक्षर-सुंदर और अर्शदीप को किया बाहर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जनवरी 2025। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को शुरू होने में करीब एक महीने का वक्त रह गया है। ऐसे में सभी देश अपनी-अपनी टीमों का एलान कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी-अपनी टीम घोषित कर दी है। बस भारत और पाकिस्तान ने अब तक टीम की घोषणा नहीं की है। ऐसे में फैंस बेसब्री से इन दोनों टीमों के एलान का इंतजार कर रहे हैं। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप (ग्रुप-ए) में हैं और इनके साथ इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं। भारतीय टीम के एलान से पहले महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने मिलकर एक टीम चुनी है। इस टीम से कई स्टार खिलाड़ी गायब हैं। इनमें अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। इसके अलावा रवि बिश्नोई, शिवम दुबे और रियान पराग को भी जगह नहीं दी गई है। ये खिलाड़ी पिछले श्रीलंका दौरे पर टीम का हिस्सा थे।

19 जनवरी को हो सकती है टीम की घोषणा
अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई चयन समिति ने जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव की उपलब्धता पर संशय के कारण टीम की घोषणा पर आईसीसी से समय मांगा था। आधिकारिक टीम की घोषणा 19 जनवरी को होने की उम्मीद है। भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल दोनों को चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए चुना जाना चाहिए जो भारत के मध्यक्रम की मजबूती हैं। गावस्कर का मानना है कि संजू सैमसन का छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। गावस्कर ने अपनी टीम में ऋषभ पंत को भी शामिल किया है।

गावस्कर ने कही यह बात
गावस्कर ने कहा, ‘अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं देखता कि हाल के दिनों में किसने अच्छा प्रदर्शन किया है। केएल राहुल के लिए 50 ओवर का विश्व कप शानदार रहा था। श्रेयस अय्यर, जिस तरह से उन्होंने वनडे विश्व कप में खेला था वह देखना शानदार था। मुझे लगता है कि पिछले कुछ महीनों में उन्हें कुछ समर्थन की जरूरत थी, लेकिन उन्हें वह समर्थन नहीं मिला है। मैं निश्चित रूप से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इन दो खिलाड़ियों का समर्थन करूंगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए नंबर चार पर श्रेयस अय्यर होंगे। नंबर पांच पर केएल राहुल होंगे और नंबर छह पर ऋषभ पंत होंगे। संजू सैमसन को टीम में होना चाहिए क्योंकि उन्होंने भारत के लिए शतक बनाए हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति की उपेक्षा कैसे कर सकते हैं जो अपने देश के लिए शतक बना रहा है।’

‘सिराज तेज गेंदबाजों में तीसरी पसंद होंगे’
इरफान के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी खेलती हुई दिख सकती है, जबकि मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजों में पठान की तीसरी पसंद हैं। इरफान चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी टीम के पहले दो तेज गेंदबाज हों। उन्होंने कहा, ‘अगर आपके पास इस तरह का संतुलन है तो आपके पास आठवें नंबर पर रवींद्र जडेजा होंगे और बेशक आपके पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विकल्प होंगे।’

Leave a Reply

Next Post

राजौरी के नौशेरा में में बारूदी सुरंग विस्फोट, छह घायल; जवानों की हालत गंभीर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राजौरी 14 जनवरी 2025। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक अग्रिम गांव में मंगलवार को बारूदी सुरंग विस्फोट हो गया। धमाके में करीब छह जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक गश्त पर थे, तभी […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं