‘वंदे मातरम्’ के नारों के बीच इजराइल से दिल्ली पहुंचा भारतीयों का दूसरा जत्था, दो शिशुओं समेत 235 लोग शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2023। इजराइल और हमास के बीच एक सप्ताह से भीषण जंग जारी है। दोनो देशों के बीच जारी युद्ध में अभी तक करीब चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच इजराइल में फंसे भारतीयों का दूसरा जत्था शानिवार को नई दिल्ली पहुंच गया है। ऑपरेशन अजय के तहत दो शिशुओं सहित 235 लोग विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। विदेश राज्य मंत्री रंजन सिंह ने हवाई अड्डे पर लोगों का स्वागत किया। उन्होंने हाथ मिलाकर और हाथ जोड़कर भारतीय नागरिकों का स्वागत किया।

रात 11 बजे इजराइल से भरी उड़ान
भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को भारत के लिए उड़ाने भरे दूसरे जत्थे में 235 भारतीय शामिल हैं। इसमें दो शिशु भी शामिल हैं। विमान ने तेल अवीव से रात 11.02 बजे उड़ान भरी है। भारतीय दूतावास ने बताया कि दूतावास ने तीसरे खेप में शामिल लोगों को ईमेल कर जानकारी दे दी है। बाद की उड़ानों के लिए लोगों को दोबारा संदेश भेज दिया जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि को एक्स पर पोस्ट किया, “235 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान इजराइल के तेल अवीव से रवाना हुई।” यात्री मुख्य रूप से वे थे जो इज़राइल में रह रहे थे और काम कर रहे थे। उन्होंने इस पहल के लिए भारत सरकार की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

भारत सरकार की बहुत अच्छी पहल है
तेल अवीव से दूसरी उड़ान भरने से पहले एएनआई से बात करते हुए एक भारतीय यात्री आशीष कुमार ने कहा, “मैं भारत जा रहा हूं। यहां, मैं कृषि अनुसंधान संगठन में पोस्ट-डॉक्टरल छात्र हूं। मध्य इज़राइल में स्थिति काफी सामान्य है , गाजा सीमा, बेर्शेबा और आस-पास के क्षेत्रों की तरह नहीं”। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह भारत सरकार की बहुत अच्छी पहल है। मैंने केवल यूरोपीय देशों को अपने नागरिकों को निकालते देखा है। इसलिए, मैं इसके लिए सरकार की सराहना करता हूं।

पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज के कार्यकाल को याद किया
एक अन्य यात्री वागेश द्विवेदी ने भी इस पहल की सराहना की और पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा, “मैं एआरओ में एक विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में काम करता हूं। बमबारी के कारण यहां स्थिति तनावपूर्ण है, और यह और भी गंभीर हो जाएगी। इसलिए, हम जा रहे हैं। घर पर हर कोई डरा हुआ है। ऑपरेशन अजय एक बहुत ही सकारात्मक कदम है और मैं वास्तव में इसकी सराहना करता हूं। सरकार सुषमा स्वराज के समय से ही ऐसे मिशन चला रही है।

Leave a Reply

Next Post

मध्यप्रदेश के लिए रविवार को आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट, 130 उम्मीदवारों के हो सकते हैं नाम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अक्टूबर 2023। कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची नवरात्र के पहले दिन रविवार को जारी कर सकती है और इस सूची में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ समेत 130 नाम हो सकते हैं। दिल्ली में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक