किसानों का दिल्ली कूच आज: पंजाब के किसान संगठन शंभू बाॅर्डर के लिए रवाना, इस बार सरकार से ये है मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटियाला (पंजाब) 14 नवंबर 2025। पंजाब-हरियाणा की सीमा पर पटियाला जिले के शंभू बॉर्डर पर एक बार फिर से किसान पहुंच रहे हैं। अमृतसर से किसानों का जत्था रवाना हो गया है। किसानों के जत्थे राजपुरा पहुंच गए हैं। किसान जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शंभू बॉर्डर के जरिए दिल्ली कूच करेंगे । इसी साल फरवरी में किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने किसानों के मोर्चे को शंभू बॉर्डर से हटाकर हाईवे को एक साल बाद खोला गया था। पुलिस ने शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों के अस्थायी टैंटों को उखाड़ फेंका था। ऐसे में एक बार फिर से किसान शंभू बॉर्डर पर पहुंच कर दिल्ली के लिए कूच करेंगे। 

राष्ट्रीय इंसाफ मोर्चा और किसान संगठनों की ओर से शुक्रवार को शंभू बैरियर तक रोष मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद वह दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान नेता रणजीत सिंह सवाजपुर ने बताया कि जेलों में बंद बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। 

लाडोवाल टोल प्लाजा पर इकट्ठा होंगे किसान

दोआबा और माझा की तरफ के किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर इकट्ठा होकर आगे के लिए कूच करेंगे।  

Leave a Reply

Next Post

नवले ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में फंसी कार, आग लगने से आठ लोगों की मौत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 14 नवंबर 2025। पुणे के नवले ब्रिज पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब दो बड़े कंटेनर ट्रक आपस में टकरा गए और उनके बीच एक […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म