मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

indiareporterlive
शेयर करे

राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया  लाल अग्रवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। राजनांदगांव में स्व. कन्हैया लाल अग्रवाल का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि राजनांदगाँव के शतवर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैया लाल अग्रवाल का आज निधन हो गया। वे राजनांदगांव में जन आंदोलनों के पुरोधा थे।  प्रगतिशील लेखक संघ, भारतीय जन नाट्य संघ और अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन से अंतिम समय तक सक्रियता पूर्वक जुड़े हुए थे। पिछले साल 20 अगस्त को उनके 100वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष उपस्थिति में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया था। इस साल 3 जनवरी को रायपुर में आयोजित एप्सो के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी सुदीर्घ सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना जांच में आयेगी तेजी, तीन शिफ्ट में भेजे जायेंगे सैम्पल, संक्रमण नियंत्रण और आइसोलेशन के एसओपी का कड़ाई से होगा पालन

शेयर करेसंभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने सिम्स और कोविड अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिये ली बैठक इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 22 सितम्बर 2020। कोविड-19 के मरीजों के इलाज की व्यवस्था में तीन दिन के भीतर बदलाव दिखेगा। आज इस सम्बन्ध में बैठक लेकर संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग ने विस्तृत […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं