मलबे में दबा मजदूर बोला- पैर काट दो, पर मेरी जान बचा लो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 25 जून 2026। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर है। कई मजदूर मलबे में फंसे हैं और उन्हें निकालने के लिए युद्धस्तर पर बचाव अभियान जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा ट्रांसपोर्ट डिपो रोड स्थित ब्रेस ब्रिज के पास तब हुआ, जब इमारत का आरसीसी ढांचा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। इससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अधिकारियों ने बताया कि 22 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। जिनमें पांच की मौत हो चुकी है। सेना, एनडीआरएफ के साथ बचाव में जुटे एक युवक ने बताया कि मलबे में फंसा एक मजदूर दर्द से कराह रहा था। वह बार-बार कह रहा था कि भले ही उसका पैर काटना पड़े, बस उसकी जान बचा लो। रेस्क्यू टीम ने उसे किसी तरह से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच, लापरवाही बरतने में बिल्डिंग सुपरवाइजर सैयद मोहम्मद गुलजार और दो लेबर सप्लायर मोहम्मद अताउल और सुभाष चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। घायलों के इलाज के लिए न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और जनरल मेडिसिन विशेषज्ञों की टीम गठित की गई है।

Leave a Reply

Next Post

क्लियरट्रिप ने क्रिएटर्स के लिए खोले कमाई के नए दरवाजे

शेयर करेक्लियरट्रिप का ‘क्रिएटर्स क्लब’ बदलेगा कंटेंट क्रिएटर्स की दुनिया क्लियरट्रिप ने लॉन्च किया ‘क्रिएटर्स क्लब’ (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 जून 2026। सोशल मीडिया अब सिर्फ यात्रा की प्रेरणा का मंच नहीं, बल्कि कमाई का नया जरिया भी बनता जा रहा है। इसी बदलते ट्रेंड को देखते […]

You May Like

जयशंकर का पाकिस्तानी पत्रकार पर तंज: कहा- अब आतंकी देश मुझसे सवाल पूछेगा....|....कोहली बोले- 2027 में आखिरी वनडे वर्ल्ड कप खेलूंगा....|....केयरटेकर ही निकली बुजुर्ग पर हमले की मास्टरमाइंड....|....बाथरूम से मिला महिला का शव, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना....|....गांव का नाम केवल पहचान नहीं, जनभावनाओं से जुड़ा होता है: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा....|....छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त....|....गणेश विसर्जन से पहले कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात....|....बिस्तर के पास बैठा था सांप, महिला की चीख से मचा हड़कंप....|....बाढ़ के पानी में घिरी सरकारी शराब दुकान....|....सुबह से आसमान में काले बादलों का पहरा