आय से अधिक संपत्ति मामले में घिरे उद्धव ठाकरे, आठ दिसंबर को कोर्ट में सुनवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 30 नवंबर 2022। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मुसीबत बढ़ती जा रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट आय से अधिक संपत्ति मामले में उनके खिलाफ सुनवाई करने के लिए राजी हो गया है। आठ दिसंबर को इस मामले में सुनवाई होगी। याचिका में पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के अलावा उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे और आदित्य ठाकरे का भी नाम है। याचिकाकर्ता ने तीनों के खिलाफ सीबीआई और ईडी जांच की मांग की है। 

क्या आरोप है ठाकरे परिवार पर?
मुंबई निसासी गौरी भिडे की याचिका में आरोप लगाया गया है कि शिवसेना सुप्रीमो, उनके बेटे आदित्य और रश्मि ने अपनी आय के आधिकारिक स्रोत के रूप में कभी भी किसी विशेष सेवा, पेशे और व्यवसाय का खुलासा नहीं किया और फिर भी उनके पास मुंबई, रायगढ़ जिले में संपत्ति है जो अरबों में हो सकती है। याचिका में आगे आरोप लगाया गया था कि ठाकरे ने अवैध रूप से धन एकत्र किया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा उनके सहयोगियों पर छापे से यह स्पष्ट हो जाता है कि कहीं न कहीं उनके पास आय से अधिक संपत्ति का मामला बन रहा है।

मामले से कोर्ट ने खुद को किया था अलग 
इससे पहले इस मामले में हुई सुनवाई के दौरान बॉम्बे हाईकोर्ट ने खुद को मामले से अलग कर दिया था। पीठ ने कहा था कि मामले को एक अन्य उपयुक्त पीठ के समक्ष रखा जाएगा। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ गहन और निष्पक्ष जांच करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को निर्देश देने का अनुरोध किया था।

Leave a Reply

Next Post

किसी को रावण कहना नीच काम, प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द खरगे ही नहीं पूरी कांग्रेस की मानसिकता, बोले राजनाथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 नवंबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कहे गए अपशब्दों पर घमासान मचा हुआ है। अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खरगे के रावण वाले बयान पर निशाना साधा है। अहमदाबाद में रक्षामंत्री ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में अपशब्दों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल