बिहार में नीतीशे कुमार हैं… बीजेपी से कम सीटों पर लड़कर भी अधिक सीटों पर लीड कर रही जेडीयू

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 04 जून 2024। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है. बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 33 सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. ताजा रुझानों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के उम्मीदवार सबसे ज्यादा 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 5 सीटों पर आगे चल रही है तो वहीं हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (लोकतांत्रिक) के जीतनराम मांझी भी गया सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. विपक्षी महागठबंधन की बात करें तो नौ सीटों पर गठबंधन के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं. लालू यादव की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के उम्मीदवार पांच,सीपीआईएमएल के उम्मीदवार दो और कांग्रेस के उम्मीदवार एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

ये नतीजे नीतीश की क्रेडिबिलिटी को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब की तरह भी देखे जा रहे हैं. बीजेपी-जेडीयू गठबंधन में ऐसा पहली बार हुआ जब कमल निशान वाली पार्टी अधिक सीटों पर चुनाव लड़ रही थी. बीजेपी ने 40 में से 17 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जबकि जेडीयू के हिस्से में 16 सीटें आई थीं. छह सीटों पर चिराग पासवान और एक सीट से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने उम्मीदवार उतारे थे।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा ने ली ठीक-ठाक बढ़त, कन्हैया कुमार मनोज तिवारी से काफी पीछे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जून 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं. मतगणना शुरू हो गई है. दिल्ली की 7 संसदीय सीटों के नतीजे पर भी देश के लोगों की निगाहें टिकी हैं. बता दें कि इस बार दिल्ली में कांग्रेस और […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च