एशिया कप पर बीसीसीआई के फैसले पर ओवैसी का तंज, ‘ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेलते हो?’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। इसको लेकर बीसीसीआई सचिव जय शाह के बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी भारत के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहा है। इस बीच एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर तंज कसा है। 

ओवैसी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान सवाल किया कि भारत ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेलता है, जब वह अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए नहीं भेजने का फैसला करता है? आवैसी ने कहा, अब आप कल पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? नहीं खेलना था न। 

2000 करोड़ का नुकसान ही तो होगा 
हैदराबाद सांसद ने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ मैच खेला जाता है, यह कैसा प्यार है? क्या होगा अगर आप पाकिस्तान के साथ नहीं खेलते हैं? टेलीविजन के लिए ₹2000 करोड़ का नुकसान ही तो होगा, लेकिन क्या यह भारत से ज्यादा मायने रखता है? उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता मैच कौन जीतेगा, लेकिन मैं चाहता हूं भारत जीत जाए और शमी और सिराज जैसे हमारे बच्चे पाकिस्तान को कुचल दें। 

हमारे हिजाब, दाढ़ी और क्रिकेट से भी समस्या 
हैदराबाद के सांसद ने कहा, अगर भारत हार जाता है तो लोग ढूंढेंगे कि गलती किसकी थी और छाती पीटेंगे। उन्होंने कहा, आपकी समस्या क्या है? हमारे हिजाब से, हमारी दाढ़ी से और तो और अब हमारे क्रिकेट से भी समस्या है। 

Leave a Reply

Next Post

संजय दत्त का बड़ा बयान: ‘अब ज्यादा साउथ फिल्में करूंगा’

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 अक्टूबर 2022। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों साउथ सिनेमा में ज्यादा सक्रिय हैं। ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में उन्होंने ‘अधीरा’ बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था, जिसके बाद अब वह तमिल की ‘थलापति 67’ और कन्नड़ की ‘केडी द डेविल’ फिल्म में नजर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां