कांगपोकपी में SP ऑफिस पर पत्थर और पेट्रोल बम से किया गया हमला; बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 04 जनवरी 2025। मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अब यहां के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार को दंगा भड़क गया। हिंसक भीड़ ने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पथराव और पेट्रोल बम से हमला कर दिया। इससे एसपी मनोज प्रभाकर घायल हो गए और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। सुरक्षाबलों ने भीड़ के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पर्याप्त बल का प्रयोग किया और स्थिति पर काबू पा लिया। हिंसा के बाद इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी कांगपोकपी जिले में साइबोल गांव में तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों को वापस लेने की मांग करते हुए सीओटीयू के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे थे। तभी हिंसक भीड़ ने पुलिस अधीक्षक कांगपोकपी के कार्यालय पर पथराव और पेट्रोल बम से हमला कर दिया। 

घटना पर करीब से नजर
उन्होंने आगे कहा कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं। क्षेत्र पर करीब से नजर रखी जा रही है। वर्तमान स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त सुरक्षा बलों भारी संख्या में तैनाती की गई है। वहीं, पुलिस ने बताया कि पथराव के अलावा प्रदर्शनकारियों ने एसपी कार्यालय पर पेट्रोल बम से भी हमला किया था। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच झड़प के दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों सहित कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। घटना में घायल हुए एसपी और कई अन्य लोगों को भी अस्पतालों में ले जाया गया। फिलहाल पुलिस अधीक्षक की हालत सही है। 

31 दिसंबर को किया था विरोध प्रदर्शन शुरू
अधिकारी के अनुसार, साइबोल गांव में 31 दिसंबर को सुरक्षा बलों द्वारा महिलाओं पर कथित लाठीचार्ज के खिलाफ कुकी संगठन ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू किया था। केंद्रीय बलों विशेषकर बीएसएफ और सीआरपीएफ की निरंतर तैनाती पर अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए दोपहर से ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी एसपी कार्यालय के सामने इकट्ठा हुए थे। 

पिछले हफ्ते भी हुई थी झड़प
पिछले हफ्ते, सुरक्षाबलों ने समूहों के बीच गोलीबारी के बाद गांव और उसके परिधीय क्षेत्रों में अभियान चलाया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित चार लोग घायल हो गए थे। ऑपरेशन के बाद कांगपोकपी जिला स्थित आदिवासी एकता समिति (सीओटीयू) ने राष्ट्रीय राजमार्ग 2 (इंफाल से दीमापुर) के महत्वपूर्ण परिवहन मार्ग पर अनिश्चितकालीन नाकाबंदी कर दी थी। सीओटीयू ने शुक्रवार को जिले में 24 घंटे का बंद भी बुलाया था। गौरतलब है, मई 2023 से मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

तलाक की अफवाहों को दरकिनार कर फिर साथ दिखे अभिषेक-ऐश्वर्या, लोग बोले- यह जोड़ी है परफेक्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 04 जनवरी 2025। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले साल काफी ज्यादा सुर्खियों में रहे। दोनों को लेकर कई बार कयास लगे कि यह जोड़ा जल्द ही तलाक ले सकता है। हालांकि, तमाम दावों के बावजूद दोनों ने इस पर अपनी चुप्पी साधे रखी। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं