पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एलओसी पर बीएसएफ ने दो घुसपैठिये किए ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 22 अगस्त 2023। जम्मू-कश्मीर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने पुंछ के बालाकोट सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। अलर्ट सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठियों को मार गिराया है। मारे गए घुसपैठियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर दो आतंकवादियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षा बलों ने एक एके 47, दो मैगजीन, 30 राउंड, दो हथगोले और पाकिस्तान मूल की दवा सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिले इनपुट से पता चला कि नियंत्रण रेखा के पार से कुछ घुसपैठिया बालाकोट सेक्टर में प्रवेश करने के इंतजार में हैं। इनपुट के आधार पर एक निगरानी ग्रिड को अलर्ट पर रखा गया था। अलर्ट जवानों ने बालाकोट सेक्टर के हमीरपुर इलाके में खराब मौसम, घने कोहरे, घने पत्ते और ऊबड़-खाबड़ जमीन का फायदा उठाकर एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे दो घुसपैठियों को देखा।जैसे ही घुसपैठिये सीमा के पास पहुंचे तो जवानों ने उन्हें ललकारा। जब वह नहीं रुके तो उन पर गोलीबारी की गई। इससे दोनों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि गोलीबारी में एक नियंत्रण रेखा के पास ही गिर गया। एक अन्य कुछ दूरी पर गिरा। 

भारी मात्रा में हथियार बरामद
इसके बाद मौसम साफ होने पर दोपहर में तलाशी अभियान चलाया गया। एएनआई के अनुसार, घुसपैठ के प्रयास करने वाले दोनों घायल हो गए, लेकिन वो एलओसी पार लौटने में सफर रहे। बाद में उनकी मौत हो गई। सेना के जवानों को एक एके 47 राइफल, दो मैगजीन, 30 राउंड, दो ग्रेनेड और पाकिस्तान मूल की दवाएं मिली हैं। एलओसी की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ स्थानों पर खून के निशान भी मिले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

कांगपोकपी के दो राजमार्गों पर फिर अनिश्चितकालीन नाकाबंदी, 17 अगस्त को दी थी चेतावनी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 22 अगस्त 2023। जनजातीय एकता समिति (सीओटीयू) सदर हिल्स कांगपोकपी ने राज्य के पहाड़ी इलाकों में कुकी-जो समुदाय को आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति की मांग को लेकर कांगपोकपी जिले में दो राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनिश्चितकालीन नाकाबंदी लगा दी। सीओटीयू ने सोमवार को एनएच […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं