नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार बरामद, माओवादी नेटवर्क को गहरा झटका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सुकमा 04 नवंबर 2025। जिले के सीमावर्ती इलाकों में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने जंगलों के भीतर नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह ठिकाना माओवादियों के हथियार निर्माण और मरम्मत का प्रमुख अड्डा बताया जा रहा है।

कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने मौके से कुल 17 रायफल, बीजीएल रॉकेट लॉन्चर, सिंगल शॉट रॉकेट लॉन्चर, देशी कट्टा, भारी मात्रा में बारूद, वायर, बोर मशीन, ड्रिल मशीन, पाइप, हैंड ड्रिल मशीन, शील्ड और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस के अनुसार, इस फैक्ट्री में माओवादी लंबे समय से हथियारों की मरम्मत और निर्माण कर रहे थे, जिससे सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश रची जा रही थी।

डीआरजी की इस रणनीतिक कार्रवाई से माओवादी नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे किसी तरह की हानि के बिना बड़ी सफलता हाथ लगी। सुकमा पुलिस ने कहा है कि माओवादियों के पास अब सिर्फ एक ही रास्ता बचा है हिंसा छोड़कर आत्मसमर्पण और मुख्यधारा में लौटना। राज्य सरकार की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को सुरक्षा, सम्मान, पुनर्वास और रोजगार का अवसर दिया जाएगा।

पुलिस ने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण करने वालों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और परिवार को शांतिपूर्ण जीवन का अवसर मिलेगा। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा, हमारा उद्देश्य केवल नक्सलवाद का उन्मूलन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की स्थापना करना है। सुकमा पुलिस ने स्पष्ट किया कि हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वाले माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य दिया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

उपराष्ट्रपति का राजनांदगांव दौरा कल: नेत्र चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन, लखपति दीदी सम्मेलन में होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव राजनांदगांव 04 नवंबर 2025। उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन पांच नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के एक महत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान, वे उदयाचल मल्टी स्पेशिएलिटी नेत्र चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन करेंगे और लखपति दीदी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। यह दौरा […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस