शराबबंदी पर सुशील मोदी ने उठाए सवाल, कहा- परमिट पर शराब का गुजरात मॉडल अपनाए सरकार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 04 जून 2023। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने शराबबंदी कानून पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून दलित-पिछड़ा विरोधी है जबकि अमीरों पर मेहरबान है। गरीब आदमी की तो गाड़ी नहीं होती और अमीर की गाड़ी में शराब मिलने पर अब वह वाहन बीमा राशि का 50 के बजाय मात्र 10 फीसद जुर्माना देकर छूट सकता है। कानून में यह बदलाव क्या अमीरों के पक्ष में नहीं है? 

“अमीर लोग करा लेते हैं शराब की होम डिलीवरी”
मोदी ने कहा कि हम हमेशा शराबबंदी के पक्ष में रहे हैं, लेकिन छह साल में कानून में बार-बार बदलाव करते हुए इसे दलित-आदिवासी-पिछड़ा विरोधी बना दिया गया। जब गरीब आदमी शराब पीते पकड़ा जाता है, तो जुर्माने की रकम नहीं देने के कारण जेल जाता है, जबकि अमीर लोग आराम से 3 हजार रुपए भर कर छूट जाते हैं। अमीर लोग शराब की होम डिलीवरी करा लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव में सरकार ने जहरीली शराब से मरने वालों के आश्रितों को नियमानुसार 4 लाख रुपए देने का फैसला तो किया, लेकिन नियमावली ऐसी बनाई कि अनुग्रह राशि मिलना कठिन हो गया। 

सुशील मोदी ने कहा कि जहरीली शराब पीने से 500 से ज्यादा लोग मर चुके हैं। सरकार बताए कि अभी तक कितने लोगों को 4 लाख रूपए का मुआवजा मिल चुका है? सरकार बताए कि जहरीली शराब के 50 से ज्यादा मामले में अभी तक एक व्यक्ति को भी सजा क्यों नहीं मिल पाई? उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून बड़े लोगों को राहत देने वाला हो गया है। इसकी जगह “परमिट पर शराब” का गुजरात मॉडल क्यों नहीं अपनाया जा सकता?

Leave a Reply

Next Post

खाड़ी में भारत-पाक को साथ लेकर ईरान बनाएगा नया नौसैनिक गठबंधन, टेंशन में अमेरिका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तेहरान 04 जून 2023। खाड़ी में बदलते समीकरण के चलते अब ईरान एक नया नौसैनिक गठबंधन बनाने जा रहा है जिसका उद्देश्‍य अमेरिका के गठबंधन में शामिल खाड़ी के देशों के साथ दोस्‍ती बढ़ाना है। इसमें ईरान भारत और पाकिस्‍तान की नौसेना को भी साथ लाना […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही